Shoaib Ibrahim के पिता 37 दिनों बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, ब्रेन स्ट्रोक के कारण कराए गए थे भर्ती

Shoaib Ibraim Father Discharge From Hospital: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत में काफी सुधार हो गया है। वहीं 37 दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है।

Shoaib Ibraim Father Discharge From Hospital: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शोएब इब्राहिम ने टीवी पर कई हिट प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इसके अलावा शोएब इब्राहिम अक्सर व्लॉग्स शेयर कर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। बीते कुछ दिनों से शोएब इब्राहिम लगातार परेशानियों से गुजर रहे थे। उनके पिता को ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अब शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के पिता की तबीयत में काफी सुधार आ चुका है। इतना ही नहीं, करीब 37 दिनों बाद शोएब इब्राहिम के पिता मोहम्मद इब्राहिम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बात की जानकारी खुद शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे परिवार ने खुशी-खुशी उनके पिता का स्वागत किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पिता के निधन की अफवाहों पर भड़के Shoaib Ibrahim, बोले- 'लोग बहुत असंवेदनशील हो गए'

shoaib ibrahim (3)

शोएब इब्राहिम के पिता हुए अस्पताल से डिस्चार्ज (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब)

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अपने लेटेस्ट व्लॉग में पिता मोहम्मद इब्राहिम को घर लाने की तैयारी करते दिखे। एक्टर 30 जून को अपने पिता को घर लेकर आए। शोएब इब्राहिम ने पिता के लिए सारी व्यवस्था की, साथ ही अस्पताल की फॉर्मैलिटीज भी निभाते दिखाई दिये। शोएब इब्राहिम के साथ-साथ व्लॉग में दीपिका कक्कड़ भी नजर आईं। व्लॉग में दिखाया गया कि शोएब इब्राहिम अपने पिता के लिए व्हील चेयर कार के पास लेकर आए और उन्होंने केयर टेकर की मदद से उन्हें व्लीह चेयर पर बैठाया। जैसे ही शोएब इब्राहिम पिता को लेकर घर के अंदर पहुंचे, परिवार में हर किसी के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। इतना ही नहीं, सभी ने गुलाब के फूलों के साथ शोएब इब्राहिम के पिता का स्वागत किया। वहीं एक्टर के बेटे रुहान ने भी उन्हें गुलाब का फूल दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बेटी की शादी में Shailesh Lodha ने उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लोग बोले-' जेठा भाई कहां है'

    End of Feed