शिल्पा शिंदे के हाथ लगा बड़ा शो, 6 साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगी बिग बॉस विनर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2022, 01:40 PM IST

Shilpa Shinde: बिग बॉस 11 की विजेता और भाभी जी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अब टीवी पर वापसी करने वाली हैं। लगभग 6 साल बाद अब एक्ट्रेस एक बाद फिर अपने फैंस को हंसाती हुई नजर आने वाली हैं। खुद शिल्पा शिंदे ने इस बात की पुष्टि की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी पर वापसी करेंगी बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे।
  • शिल्पा शिंदे को भाभी जी घर पर हैं से फेम मिला।
  • 6 साल बाद दोबारा टीवी पर नजर आने वाली हैं।

Shilpa Shinde New Show: बिग बॉस 11 विजेता और भाभी जी घर पर हैं फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बीते काफी समय से किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। आखिरी बार वह टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabi Ji Ghar Par Hai!) में अंगूरी भाभी के रोल में ही नजर आई थीं। इसके साथ ही अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही हैं। शिल्पा शिंदे करीब 6 सालों के बाद टीवी पर वापसी करने वाली हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस अपने फैंस को हंसाती हुई नजर आने वाली हैं। मशहूर कॉमेडी शो 'मैडम सर' में शिल्पा शिंदे एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आने वाली है।। शिल्पा शिंदे ने खुद इस बात की पुष्टि की है। इस खबर के बाद उनके फैंस शिल्पा को दोबारा टीवी पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

TV Actress Shilpa Shinde

TV Actress Shilpa Shinde

शिल्पा शिंदे की होगी टीवी पर वापसी

End of Feed