टीवी मसाला

Bhabiji Ghar Par Hain में होगी पुरानी अंगूरी भाभी की वापसी, शो में दोबारा लौटेगा रंगमंच

Shilpa Shinde Returning Bhabiji Ghar Par Hain: शो 'भाभी जी घर पर हैं' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जो अपको खुश कर देगी। रुमर्स हैं कि इस शो में दोबारा पुराने कलाकार की एंट्री होगी जो स्टोरी लाइन को बिल्कुल बदल देंगी। ये कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे है।

Image

Image Source: Instagram

Shilpa Shinde Returning Bhabiji Ghar Par Hain: घर-घर देखे जाने वाले शो 'भाभी जी घर पर हैं' अपनी कॉमेडी और चटपटी कहानी के लिए मशहूर है। साल 2015 में रिलीज हुए शो को आज भी जनता काफी देखना पसंद करती है। शो को शुरू हुए 10 साल बीत गए लेकिन इसकि फैंस फालोइंग घटने के बजाए बढ़ती रही। इस समय शो 'भाभी जी घर पर हैं' में आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर, विदिशा श्रीवास्तव जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में ये शो जनता के बीच चर्चा का विषय बन गए लेकिन किसी कंट्रोवर्सी के चलते नहीं बल्कि कारण तो कुछ और है।

टाइम्स नाउ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में पुरानी अंगूरी की एंट्री होगी। जी हाँ, आपने सही पढ़ा टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) दोबारा अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंगी कई सालों बाद। जब ये शो लॉन्च हुआ था अंगूरी के किरदार को निभाकर शिल्पा ने सभी का दिल जीत लिया था। कुछ सालों बाद शिल्पा और शो के मेकर्स के बीच भयंकर लड़ाई हुई तो उन्हे रातों-रात 'भाभी जी घर पर हैं' से बाहर कर दिया गया था। शिल्पा के बाद अंगूरी के किरदार को निभाने की जिम्मेदारी टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे को मिली लेकिन अब ये पूरे तरीके से बदलने वाला है। कहा जा रहा है कि शिल्पा शुभांगी अत्रे को शो में रिप्लेस कर परदे पर लौटेंगी। शो 'भाभी जी घर पर हैं' के करीबी शख्स ने मीडिया को बताते हुए कहा कि हाँ, शिल्पा के अंगूरी भाभी के रूप में वापसी करने की बातचीत चल रही है और सभी को उम्मीद है कि यह डील जल्द ही पूरी हो जाएगी। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि सभी को लगता है कि शो को फिर से शुरू करने की ज़रूरत है। एक दशक तक हिट चलने के बाद, चैनल 'भाभी जी घर पर हैं' में नई चीज़ें और किरदार जोड़ना चाहता है।

सूत्र ने ये भी जानकारी दी कि शो 'भाभी जी घर पर हैं' का एक नया सेट बनाया जा रहा है और दर्शक कहानी में बड़े बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। निर्माता दिसंबर महीने में 'भाभी जी घर पर हैं 2.0' की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे रहे हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। हालांकि अभी इन खबरों पर शिल्पा और मेकर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article