Shehnaaz gill body shamed: शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 में अपनी उपस्थिति के दौरान खूब पॉपुलैरिटी पाई। शहनाज दर्शकों द्वारा सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक थीं और उन्होंने अपने हंसमुख स्वभाव के लिए बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी पाई थी। रियलिटी शो के बाद, शहनाज गिल सबसे चर्चित और लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गईं। शहनाज गिल, शो के बाद अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर हर तरफ सुर्खियों छा चुकी हैं। अब इस फैट लॉस के बारे में बात करते हुए टॉक शो में शहनाज गिल ने खुलासा किया कि वह मोटी होने के लिए शर्मिंदा थीं। अभिनेत्री ने अपनी हालिया फिल्म किसी का भाई किसी की जान को मिल रहे प्यार का लुत्फ उठा रही हैं।
शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ ईद पर रिलीज हुई किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। शहनाज गिल ने अब तक कई किलो वजन कम कर लिया है और अपना फैशन स्टाइल भी बदला है। उनके अनुसार, यह एक सचेत निर्णय था क्योंकि शहनाज गिल को बिग बॉस में अपने स्टाइल के बारे में निगेटिव कमेंट मिले थे।
अब एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है कि कैसे उन्होंने खुद को निखारने के लिए काम किया। शहनाज गिल का कहना है कि उन्होंने लोगों से मिली अच्छी सलाह का पालन किया और खुद को बेहतर बनाने पर काम किया। उन्होंने, बिग बॉस में अपने मोटे होने को लेकर कई कमेंट्स सुने। अभिनेत्री शहनाज गिल ने खुलासा किया कि उनको बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा और लोगों को लगता था कि वह केवल सलवार-सूट ही पहन सकती हैं। इसलिए एक्ट्रेस ने अपना वजन कम किया और पूरी तरह से अपनी लाइफस्टाइल की बदल दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल अपने चैनल देसी वाइब्स पर एक यूट्यूब टॉक शो होस्ट करती हैं। उन्होंने, किसी का भाई किसी की जान के साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। साथ ही अभिनेत्री ने रिया कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है। कहा जाता है कि वह अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय करेंगी। साथ ही शहनाज, साजिद खान की फिल्म में नोरा फतेही और रितेश देशमुख के साथ भी काम करने के लिए तैयार हैं।
