Shefali Jariwala Reveals Last With In An Influencer Dream: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। शेफाली जरीवाला 27 जून की रात इस दुनिया को अलविदा कह गईं। 42 वर्ष की उम्र में शेफाली जरीवाला का निधन हो गया, जिससे उनके परिवार या फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी काफी झटका लगा था। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की याद में पराग त्यागी अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हैं। आज भी उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी पत्नी की इच्छा के मुताबिक पौधा लगाते नजर आए। लेकिन इन सबसे इतर शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा का खुलासा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने किया है। उसका दावा है कि शेफाली उनके सपने में आई थीं।
टेली चक्कर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से उस महिला इंफ्लुएंसर का वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह कहती नजर आई कि उसे शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के नाम से कोई व्यूज नहीं चाहिए। बस वह पराग त्यागी तक अपना मैसेज पहुंचाना चाहती है। शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा के बारे में बात करते हुए इंफ्लुएंसर ने कहा, "शेफाली जरीवाला बप्पा को अपने घर लाना चाहती हैं और धूमधाम से उनका स्वागत करना चाहती हैं। पहले तो हाथ जोड़कर अनुरोध है कि जो भी मेरा ये वीडियो देख रहा है, प्लीज कुछ भी गलत मत बोलना। उनके निधन का शॉक सबको लगा है। आज मेरे सपने में शेफाली जरीवाला आईं। या तो मैं बहुत दिनों से उनकी मौत के बारे में सोच रही हूं तो ये भी कारण हो सकता है।"
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के बारे में बात करते हुए इंफ्लुएंसर ने आगे कहा, "मैं नहीं जानती कि ये चीजें किस चीज से जुड़ी होती हैं। मैं इन चीजों में ज्यादा विश्वास नहीं करती। लेकिन मैंने सुबह सपना देखा, मेरा ये मैसेज पराग त्यागी तक पहुंचाना जरूरी है, इसलिए मैं ये रील शूट कर रही हूं। वो बप्पा का स्वागत धूमधाम से करना चाहती हैं। गणेश जी को घर लाना चाहती हैं। ये उनकी इच्छा है। मेरे सपने में आकर उन्होंने ऐसा ही बोला है। आप मेरी बातों पर भरोसा करते हैं तो ठीक है, वरना मुझे किसी की मौत पर कोई व्यूज नहीं चाहिए।"
