Parag Tyagi Planting Trees: एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री की 'कांटा लगा गर्ल' से जानी जाती हैं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को शेफाली कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। एक्ट्रेस के इस आकस्मिक निधन से सेलेब्स, फैंस और परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।शेफाली की मौत से अब पति पराग त्यागी धीरे धीरे उभर रहे हैं। आए दिन एक्टर शेफाली संग बिताए मीठे पलों को सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलते। अब हाल ही में पराग ने फैंस संग पोस्ट शेयर करते हुए दिखाया कि वो शेफाली के सभी सपनों को पूरा कर रहे हैं।
टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि वो कैसे शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की इच्छा के चलते पेड़ पौधे लगा रहे हैं। कैप्शन में एक्टर ने लिखा 'परी को हमेशा से प्रकृति से प्यार रहा है और वह हमेशा दुनिया से मिले प्यार को वापस देना चाहती थी। प्यार लौटाने की दिशा में पहला कदम है, पेड़ लगाना। आप सभी का शुक्रिया, हमेशा उसे इतना प्यार और समर्थन देने के लिए और वह आप सभी अद्भुत आत्माओं को प्यार लौटाने के लिए मौजूद है।' पराग के साथ वीडियो में डॉग सिंबा भी नजर आया जो प्लांट लगाने में मदद कर रहा है। इंटरनेट पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है।
पराग की दरियादिली देख फैंस और अन्य टीवी सितारों का दिल पिघल गया। फैंस पराग को अपना पूरा समर्थन भी दे रहे हैं। बता दें पराग शेफाली से बेहद ही प्यार करते थे उनके लिए वो परी थी। 42 वर्षीय शेफाली जरीवाला ने साल 2014 में पराग त्यागी संग दूसरी शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी बीत रही थी लेकिन किस्मत के आगे शेफाली ने हार मान ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक खाली पेट ग्लूटाथियोन इंजेक्शन लेने के चलते शेफाली का बीपी लो हुआ, जिसके चलते उनके दिल ने धड़कना बंद कर दिया।
