Parth Samthaan-ऋषिता कोठारी के लड़ाईं में ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ीं Kanica Maheshwari, पोस्ट कर यूं निकाली भड़ास

Kanica Maheshwari Reply To Trolled: पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की लड़ाई के बीच अब एक्ट्रेस कनिका महेश्वरी बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं, जिसके चलते कनिका ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। उनका पोस्ट सामने आया है।

Kanica Maheshwari Trolled: टीवी सीरियल सेहर होने को है के सेट पर पार्थ समथान (Parth Samthaan) और ऋषिता कोठारी के बीच हुई लड़ाई शांत होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों एक्टर्स की लड़ाई से शूटिंग पर काफी असर पड़ा। इतना ही नहीं, बीते दिनों अपडेट आया था कि मेकर्स स्टोरी लाइन में भी बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं और अब इसी लड़ाई की वजह से एक्ट्रेस कनिका महेश्वरी (Kanica Maheshwari) ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई हैं। कनिका ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर ट्रोल होने का खुलासा किया है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: Anupamaa 7 Twist: प्रेम के चक्कर में अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी राही, सब बर्बाद करने की कसम खाएगी श्रुति)

parth samthaan-kanica Maheshwari- rishita kothari

parth samthaan-kanica Maheshwari- rishita kothari (photo Credit- Instagram)

कनिका महेश्वरी ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

ऋषिता कलर्स टीवी क्यों छोड़ रही हैं? सोशल मीडिया पर इन दिनों ये सवाल काफी वायरल हो रहा है और कनिका महेश्ववरी ने इस सवाल का काफी शांति के साथ जवाब दिया। एक्ट्रेस ने इस सवाल से जुड़ा एक पोस्ट किया और लिखा कि नफरत सिर्फ "नजर" है। इस मौके पर उन्होंने ऋषिता महेश्वरी की जमकर तारीफ की, जिसके बाद ही एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया। कनिका महेश्वरी ट्रोलर्स को जवाब देते हुएलिखा, 'यह एक साधारण टिप्पणी थी और इसे लेकर जो हुआ वह ईमानदारी से बहुत परेशान करने वाला और निराशाजनक था। जब आप किसी सेट पर काम करते हैं, तो स्वाभाविक रूप से कलाकारों और क्रू के साथ एक बंधन बन जाता है और मेरी टिप्पणी वहीं से, एकजुटता और कुछ सुंदर बनाने के साझा प्रयास की भावना से आई थी। इसका उद्देश्य कभी भी नफरत को आमंत्रित करना या इसे किसी विवादास्पद नजरिए से देखा जाना नहीं था।' (ये भी पढ़ें: मिलान फैशन वीक में Alia Bhtt का लुक देख फटा Rupali Ganguly का भयंकर गुस्सा, पोस्ट किया बवाली वीडियो)

parth samthaan-kanica Maheshwari co actress rishita kothari post (Photo credit- instagram)

    कनिका महेश्वरी से की लोगों सम्मान की मांग

    इसके आगे उन्होंने लिखा, 'सबसे अधिक दुख पहुंचाने वाली बात यह रही कि लोग बिना सच्चाई जाने फैसला ले रहे थे और धारणाओं के आधार पर अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रहे थे। इस इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा समय तक काम करने के बाद, सम्मान और दयालुता के एक निश्चित स्तर की उम्मीद करना स्वाभाविक है। जब इसकी कमी होती है तो यह निराशाजनक होता है, क्योंकि यहां पर सभी लोग अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। गरिमा हर किसी का अधिकार है। लोगों से अपने शब्दों को और ध्यान से बोलने और लोगों के सम्मान का ध्यान रखने की जरूरत है।'

    End of Feed