Satish Shah Death Reason: फैंस के चहेते सतीश शाह( Satish Shah) का हाल ही में देहांत हो गया। एक्टर ने करीब चार दिन पहले दुनिया को अलविदा कहा और चल बसे। उनकी मौत से हर जगह मातम पसरा हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री में सतीश शाह की मौत से बड़ा झटका लगा है। बीती रात, सोमवार को एक्टर की याद में प्रेयर मीट रखी गई। जिसमें इंडस्ट्री के नामी स्टार्स पहुंचे थे। इस प्रेयर मीट में सतीश शाह के दोस्त और साथी कलाकार राजेश कुमार ने बताया कि उनकी मौत कैसे हुई। पहले खबर सामने आ रही थी कि किडनी फेल हो जाने की वजह से सतीश शाह का निधन हुआ है। हालांकि असलियत का अब पता चला है।
सतीश शाह( Satish Shah) की प्रेयर मीट से निकलते हुए एक्टर राजेश कुमार( Rajesh Kumar) ने बताया कि, "सतीश शाह की मौत किडनी फेल होने की वजह से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई है। उनका किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा था, उसके बाद वह एकदम ठिक हो कर घर आ गए थे, यह हादसा तब हुआ जब सतीश अपने घर पर दिन का खाना खा रहे थे, अचानक से वह बेहोश हुए और उनकी मौत हो गई, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।" राजेश कुमार ने बताया कि यह बहुत मुश्किल का समय है लेकिन हर किसी को मौत की असली वजह का पता होना चाहिए।
सतीश शाह के जाने से उनके दोस्त राजेश कुमार बहुत परेशान है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मेरी आँखों से आँसू नहीं रुक रहे हैं। हमने बहुत अच्छे दोस्त और अच्छे इंसान को खोया है। कल रात हुई प्रेयर मीट में एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) भी शामिल हुई थी। रूपाली गांगुली ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सतीश शाह की पत्नी पर कैमरा न किया जाए। इसी के साथ रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर भी सतीश शाह को श्रद्धांजलि दे रही है।
