टीवी मसाला

Bigg Boss 17 फ़ेम Samarth Jurel के हाथ लगा बड़ा शो, बुद्ध देव की भूमिका में आएंगे नजर

Samarth Jurel To Play Buddhdev In New Show: खबर आ रही है कि उडारियाँ अभिनेता समर्थ जूरेल के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए अभिनेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वह जल्द एक अनोखे किरदार में सबको नजर आएंगे। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Samarth Jurel To Play Buddhdev In New Show

Samarth Jurel To Play Buddhdev In New Show: उडारियाँ फ़ेम समर्थ जूरेल को आखिरी बार बिग बॉस 17 में देखा गया था, बिग बॉस 17 के दौरान ईशा मालवीय (Ishal Malviye) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अभिनेता काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि शो से निकलने के बाद ही इस जोड़े का ब्रेकअप हो गया था। बिग बॉस 17 के बाद समर्थ जूरेल (Samarth Jurel) को दुबारा किसी शो में नहीं देखा गया लेकिन अब एक रिपोर्ट सामने आ रही है जिसके मुताबिक समर्थ के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक समर्थ जूरेल (Samarth Jurel) जल्द ही एक बुद्ध देव नामक पौराणिक शो में नजर आएंगे। इस अवतार में अभिनेता को पहली बार देखा जाएगा। क्योंकि इस तरह का किरदार निभाना काफी मुश्किल है इसलिए समर्थ के जीवन का यह ये अहम प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। बता दें कि इस भूमिका को निभाने के लिए समर्थ जूरेल कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह बुद्ध देव की शिक्षाओं को गहराई से अपने जीवन में उतार रहे हैं और सभी चीजों को गहराई से समझ रहे हैं। अब एस में यंग अभिनेता को बुद्ध के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।

इस बीच आपको बता दें कि समर्थ अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहे हैं। लेकीन अभी तक इस प्रोजेक्ट का शीर्षक सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले एक इंटेन्स शूट के दौरान अभिनेता घायल भी हो गए थे। बिग बॉस 17 के बाद समर्थ जूरेल के हाथ कुछ नए प्रोजेक्ट लगे हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article