Sairaab Promo Video Release: टीवी पर पॉपुलर सीरियल 'सैराब' की एंट्री होने वाली है। 'सैराब' का कुछ ही दिनों पहले पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग में उत्सुकता बढ़ा दी थी। 'सैराब' के लिए स्टार कास्ट तो सामने आ ही गई है। वहीं अब मेकर्स ने 'सैराब' का प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। 'सैराब' के इस प्रोमो वीडियो को देख कहा जा सकता है कि इसमें प्रेम कहानी बेहद खास और दिलचस्प होने वाली है। एक सुपरस्टार और एक ऐसी महिला की कहानी, जिसकी दुनिया पहले ही उजड़ चुकी है। 'सैराब' (Sairaab) के प्रोमो वीडियो को देख दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: माही विज के बाद अब Rishita Kothari ने छोड़ा शो, नए चेहरे के साथ TRP बटोरेंगे मेकर्स?
'सैराब' का जबरदस्त प्रोमो वीडियो रिलीज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
'सैराब' (Sairaab) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि दुर्गा पूजा के खास दिन नोयोनिका अपनी बेटी के लिए ईशान का कॉन्सर्ट करवाती है। अपनी बेटी को खुश देखकर नोयोनिका के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उसे देख उसके पिता बोलते हैं कि चलो नोयोनिका अपनी बेटी को देख मुस्कुराई तो सही, वरना तलाक ने तो मानो इसकी दुनिया ही उजाड़ दी थी। नोयोनिका (Noyonika) दुर्गा मां से अपने और अपनी बेटी के लिए खुशी मांग ही रही होती है कि ईशान वहां आ जाता है। नोयोनिका उसे देख चौंक जाती है, लेकिन बताती है कि उसकी बेटी ईशान की बहुत बड़ी फैन है। हालांकि ईशान जवाब देता है कि वो असल में नोयोनिका का फैन है, क्योंकि उसकी बदौलत ही ये आवाज वापस आई। यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती Dipika Kakar के ससुर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं सासू मां, बोलीं- 'वो घर आ जाए बस'
'सैराब' 2 जून से होगा टीवी पर शुरू
'सैराब' (Sairaab) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि ईशान नोयोनिका से कहता है कि वो यहां सिर्फ उसी के लिए आया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नोयोनिका की उजड़ी दुनिया में ईशान कैसे मरहम बनकर कदम रखेगा और दोनों की प्रेम कहानी क्या मोड़ लेगी। बता दें कि 'सैराब' का ये प्रोमो वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, "प्रोमो वीडियो बहुत ही रोचक लग रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये शो सुपरहिट होने वाला है।"
