टीवी मसाला

पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा पर फूटा रूपाली गांगुली का गुस्सा, कहा 'पहले अमन की आशा फिर भारत से नफरत...'

Rupali Ganguly On Youtuber Jyoti Malhotra: हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में पूरा देश ज्योति की इस हरकत से काफी गुस्साया हुआ है। अब इस पूरे मामले पर अनुपमा फ़ेम रूपाली गांगुली ने भी पोस्ट शेयर किया है।

Image

Rupali Ganguly On Youtuber Jyoti Malhotra

Rupali Ganguly On Youtuber Jyoti Malhotra: स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) फ़ेम रूपाली गांगुली देश से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटती। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी रूपाली ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रूपाली के अंदर की देशभक्ति से हर कोई वाकिफ इन दिनों हो चुका है। अभी बीते दिन फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा सुर्खियों में आ गई जब उनपर पाकिस्तान मुल्क के लिए जासूसी का इल्जाम लगा। पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर अपनी कस्टडी में रख लिया। ये देख रूपाली गांगुली भी इस मामले पर बोलने से नहीं चूंकि, आइए देखिए एक्ट्रेस के ट्वीट।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले मामले पर जेल भेज दिया गया। ऐसे में रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने ट्वीटर पर लिखा कि ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है। पहले तो वे 'अमन की आशा' की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। न जाने ऐसे कितने लोग हैं जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए।' रूपाली ने ज्योति को सख्त से सख्त सजा मिलने की मांग उठाई।

रूपाली गांगुली की इस बात से लोग सहमत उनकी मामले पर बोलने के लिए तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा को पकिस्तान्त के हाई कमिशन के कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश ने डिनर पर बुलाया था। दानिश के साथ अली एहसान ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों से भी मिलवाया था। ज्योति कई बार पकिस्तान जा चुकी थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article