टीवी मसाला

Rubina Dilaik -Abhinav Shukla बने मम्मी-पापा, दो नन्ही जान का हुआ शुक्ला परिवार में अवतरण

Rubina-Abhinav Became Parents : इसकी पहली जानकारी उनकी जिम ट्रेनर ने पोस्ट कर दी है। हालांकि अभी रुबीना और अभिनव शुक्ला( Abhinav Shukla) ने इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Image

Rubina-Abhinav Became Parents

Rubina-Abhinav Became Parents : टीवी अदाकारा रुबीना दिलैक( Rubina Dilaik) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। बिग बॉस 14 विनर रुबीना के आँगन में दो बेटियों की किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस शादी के पाँच साल बाद जुड़वा बच्चों की माँ बनी है। इसकी पहली जानकारी उनकी जिम ट्रेनर ने पोस्ट कर दी है। हालांकि अभी रुबीना और अभिनव शुक्ला ( Abhinav Shukla) ने इसकी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की है।

टीवी की पॉपुलर बहू रुबीना दिलैक के घर जुड़वा बेटियों ने जन्म लिया है, रुबीना और अभिनव दो बेटियों के माँ-बाप बन गए हैं। हालांकि इसकी जानकारी न्यू पेरन्ट नहीं बल्कि रुबीना की जिम ट्रेनर ने दी है, रुबीना को बधाई देते हुए उन्होंने स्टोरी शेयर की थी, लेकिन जल्द ही उसे डिलीट कर दिया जिसके बाद हर कोई कन्फ़्युशन में है कि यह खबर सच है या झूठ। फैंस को अभी रुबीना-अभिनव की ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ सकता है तब जाकर क्लियर होगा कि रुबीना के घर क्या हुआ है।

बता दें कि इसी साल सितंबर में रुबीना ने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें ट्विनस होने वाले हैं। कपल ने 2018 में शादी की थी अब पाँच साल बाद दोनों पेरन्ट बन गए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article