Khatron Ke Khiladi 15 में आएगा धांसू ट्विस्ट, Nia Sharma समेत इन 4 पुराने खिलाड़ी के साथ आएंगे Rohit Shetty

Khatron Ke Khiladi 15 New Update: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नया ट्विस्ट आने वाला है। शो में चार पुराने कंटेस्टेंट आने वाले हैं और ये सभी शो में धमाका करेंगे। निया शर्मा का नाम सामने आया है।

Khatron Ke Khiladi 15 New Update: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इस शो का ऐलान काफी पहले कर चुके हैं और मेकर्स की तरफ से भी शो के लिए कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया जा रहा है। अब तक कई कलाकार के नाम सोशल मीडिया पर आए हैं, जो खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन इसी बीच शो से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। इस बार मेकर्स शो में पुराने सीजन के कलाकार के साथ बड़ा ट्विस्ट लाने वाले हैं। उन स्टार्स के नाम सामने भी आ गए हैं, जो पुराने सीजन में दिखे थे और इस बार भी आएंगे। (ये भी पढ़ें: प्रणाली राठौड़ के बाद Harshad Chopda के साथ रोमांस करेगी ये एक्ट्रेस, नए टीवी शो से TRP में आग लगाएंगे एक्टर)

rohit shetty show khatron ke khiladi 15

rohit shetty show khatron ke khiladi 15 (Photo Credit- Instagram)

    खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स

    खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में इस बार मेकर्स कई सारे ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार का शो हर बार से काफी अलग होगा और इसी वजह से शो के लिए पुराने सीजन के कंटेस्टेंट को अप्रोच किया जा रहा है। दावा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 में पुराने सीजन में हिस्सा लेने वाले चार सेलेब्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के सीजन में निया शर्मा, मिस्टर फैजू, करण वाही और जैस्मिन भसीन हिस्सा ले सकती हैं। करण वाही खतरों के खिलाड़ी 8 में नजर आए थे। निया शर्मा सीजन 8 की विनर रह चुकी हैं और जैस्मिन भसीन खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में दिखी थीं। वहीं, मिस्टर फैजू सीजन 12 के रनर-अप थे। (ये भी पढ़ें:'कोई काम नहीं दे रहा', Kapil Sharma शो के कारण बर्बाद हुआ Archana Puran Singh का करियर, फिल्मों के लिए तरसीं)

    कब से शुरू होगा शो

    खतरों के खिलाड़ी 15 पर अब तक सिर्फ रिपोर्ट्स से ही अपडेट मिल रहे हैं। मेकर्स की तरफ से शो से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग मई महीने में शुरू हो जाएगी और इसे जून में टीवी पर ऑन एयर कर दिया जाएगा। दावा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए गौरव खन्ना, समर्थ जुरेल और फरहाना भट्ट, ईशा मालवीय समेत कई स्टार्स को अप्रोच किया गया है।

    End of Feed