Rashami Desai के हाथ लगा नया शो, TV पर धमाकेदार वापसी कर TRP में मचाएंगी गदर

Rashami Desai To Make Comeback On TV: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके हाथ हाल ही में नया शो लगा है।

Rashami Desai To Make Comeback On TV: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने सीरियल 'उतरन' के साथ टीवी की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। इस शो में रश्मि देसाई ने तपस्या ठाकुर का किरदार अदा किया था। इसके अलावा भी रश्मि देसाई ने कई हिट शोज टीवी पर दिये हैं। हालांकि लंबे वक्त से रश्मि देसाई किसी भी शो में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर नहीं आ रही थीं। यूं तो उन्हें आखिरी बार सीरियल 'वागले की दुनिया' में देखा गया था, लेकिन इसमें भी उनका किरदार लीड बिल्कुल नहीं था। हालांकि अब वह बतौर लीड टीवी की दुनिया में फिर से धूम मचाने के लिए तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान

rashami desai (5)

रश्मि देसाी के हाथ लगा नया टीवी शो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रश्मि देसाई के हाथ हाल ही में नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसके साथ वह टीवी पर धूम मचाती नजर आएंगी। रश्मि देसाई को लेकर खबर है कि उनके हाथ रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता का एक नया शो लगा है। रश्मि देसाई का ये शो स्टार प्लस पर रिलीज होगा। हालांकि इस शो के नाम और थीम से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि रश्मि देसाई के साथ इस सीरियल में एक्टर हितेश भारद्वाज मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। यूं तो रश्मि देसाई के कमबैक की खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। लेकिन अभी तक रश्मि देसाई या फिर मेकर्स की ओर से इस मामले पर कुछ भी आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी ने कहा शो को अलविदा, इमोशनल पोस्ट में बोलीं- आसान नहीं था और शायद...

    End of Feed