टीवी मसाला

Ranveer Allahbadia Controversial Statement: अश्लील कमेंट पर विवाद के बीच राखी सावंत ने दिया रणवीर अल्लाहबादिया का साथ, कहा-"उसे माफ कर दो"

India's Got Latent Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने रणवीर अल्लाहबादिया का साथ दिया है।

Image

India's Got Latent Controversy

India's Got Latent Controversy: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। समय रैना के कॉमेडी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक कंटेस्टेंट से अश्लील सवाल पूछने परयूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर काफी ज्यादा विवाद हो रहा है। सभी उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं साथ ही कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इसी बीच ड्रामा क्वीन राखी सावंत रणवीर अल्लाहबादिया के सपोर्ट पर उतरी हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

हाल ही में राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को माफ करने की अपील की। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"उसे माफ कर दो यार। कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उसे माफ कर दो। मुझे पता है कि उन्होंने गलत किया है, लेकिन उसे माफ कर दो।''बता दें राखी सावंत भी समय रैना के कॉमेडी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का हिस्सा रहे चुकी हैं। राखी पिछले एपिसोड में नजर आई थीं।

मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे समय-रणवीर

समय रैना और आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और रणवीर अल्लाहबादिया सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट के अनुसार आज मुंबई पुलिस ने समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को समन भी किया है। समय और रणवीर जल्द ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे। अब देखना होगा कि उन्हें सजा होती है कि नहीं।

क्या था विवाद

बता दें यह मामला इंडियाज गॉट लेटेंट के हाल ही में हुए एपिसोड के दौरान हुआ। इस एपिसोड में समय ने बियरबाइसेप्स के नाम से मशहूर फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को गेस्ट के रूप में बुलाया था। रणवीर अल्लाहबादिया ने एक कंटेस्टेंट से इतना अश्लील सवाल पूछा कि दर्शक भड़क गए और जमकर ट्रोल करने लगे। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने एक वीडियो पोस्ट कर माफी भी मांगी। वहीं यूट्यूब ने समय रैना के इस एपिसोड को प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article