टीवी मसाला

उमराह से लौटी Rakhi Sawant, लोगों ने फातिमा कहकर कर डाली फूलों की बारिश

Rakhi Sawant Return from Umrah: कल रात राखी अपने पहले उमराह से वापिस आ गई हैं, वापस आने पर लोग उनका स्वागत करते नजर आए और उन्हें फूलों की माला भी पहनाई। राखी का ये विडियो जमकर वायरल हो रहा है क्योंकि लोग उन्हें फातिमा के नाम से बुला रहे हैं।

Image

rakhi sawant return form umrah fans call her fatima .

Rakhi Sawant Return from Umrah: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत( Rakhi Sawant) आए दिन चर्चा में रहती है। हाल ही में अपने पति आदिल खान दुर्रानी ( Adil Khan Durrani) के साथ हुए झगड़े को लेकर राखी निशाने पर बनी हुई हैं। आए दिन उनका कोई न कोई बयान वायरल होता रहता हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में राखी सभी को बदली हुई नजर आई क्योंकि वह इन दिनों अल्लाह की इबादत में लीन मक्का मदीना में उमराह करने गई हुई थी। कल रात राखी अपने पहले उमराह से वापिस आ गई हैं, वापस आने पर लोग उनका स्वागत करते नजर आए और उन्हें फूलों की माला भी पहनाई। राखी का ये विडियो जमकर वायरल हो रहा है क्योंकि लोग उन्हें फातिमा के नाम से बुला रहे हैं।

बीती रात राखी सावंत अपने पहले उमराह से वापस लौटी। सिर से पांव तक वह सफेद बुर्के में दिखी। राखी पर सभी ने फूलों की बारिश की और धूमधाम से उनका स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें फातिमा कहकर बुलाया जिसके बाद उनकी ये विडियो जमकर वायरल हो रही है। राखी अपने भाई वाहिदा अली खान और उनकी पत्नी के साथ मक्का करने गई थी। बता दें कि राखी ने अपने फैंस से खुद अपील की थी कि उन्हें राखी नहीं फातिमा के नाम से बुलाया जाए जिसके बाद लोग उन्हें इसी नाम से कहकर पुकार रहे थे।

बता दें कि पिछले साल आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह करने के बाद राखी सावंत ने इस्लाम क़ुबूल किया था। राखी की ये शादी ज़्यादा दिन नहीं टिक पाई और राखी ने आदिल को घरेलू हिंसा के आरोप में जेल में भेज दिया था। वापस आने के बाद आदिल ने राखी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article