Rakhi Sawant Ex Husband Adil Reply to trollers: राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी ने सोमी खान से शादी कर ली है। सोमी से शादी करके आदिल ने सबको हैरान कर दिया। आदिल और सोमी की शादी चर्चा में है। दोनों लगातार साथ में स्पॉट हो रहे हैं। आदिल और सोमी को यूजर्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना हैं कि आदिल की शादी पब्लिसिटी स्टंट है। आदिल और सोमी ने अब ट्रोलर्स को जवाब दिया है। आदिल ने कहा, अगर लोगों को ये शादी पब्लिसिटी स्टंट लगती है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
आदिल की नई नवेली दुल्हन का कहना हैं कि लोगों को ये शादी फेक लगती हैं तो लगने दीजिए। जब हम लोग साथ होंगे। हमारी फैमिली शुरू करेंगे तो उन्हें एहसास होगा कि वो गलत हैं। हमारे बच्चे होंगे तो वो उन्हें किसी और के लगेंगे। लोग तो हमेशा जज करते हैं।
आदिल ने राखी को कहा-कोरोनावायरस
आदिल ने कहा कि मुझ हर पल इस बात का पछतावा होता है कि मुझे लोग राखी सांवत के एक्स हसबैंड की तरह याद करेंगे। मेरे पुराने रिलेशनशिप की वजह से मेरे मां और बाप को बहुत टॉर्चर सहना पड़ा। मैं राखी को कभी माफ नहीं करूंगा। राखी कोरोनावायरस है उसे सिर्फ निगेटिविटी फैलानी आती हैं। मैंने उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाए हैं। राखी जल्द जेल में होगी। पिछले 4 महीने से वो दुबई में हैं। दुबई से आएगी तो उसे जेल जाना पड़ेगा।
