Rahul Vaidya on Baseer Ali Eviction: बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में बीती रात वीकेंड के वॉर पर डबल एविक्शन हुआ। जिसमें घर के दो स्ट्रॉंग सदस्य घर से बेघर हो गए। नेहल चुडासमा और बसीर अली ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। उनके जाने से हर कोई हैरान है। बसीर अली के बेघर होने का कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है। वह अचानक से घर से निकल गए इस बात को उनके फैंस भी हजम नहीं कर पा रहे हैं। बसीर अली के जाने का झटका केवल फैंस को ही नहीं बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट राहुल वैद्य को भी लगा। राहुल वैद्य ने बसीर अली के लिए पोस्ट किया है और कल रात हुए एविक्शन को गलत बताया।
जैसे ही राहुल वैद्य( Rahul Vaidya) को यह बात पता चली कि बसीर अली( Baseer Ali) घर से बेघर हो गए हैं। उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी। बसीर अली ने पोस्ट करते हुए कहा, "मुझे बुरा लगा कि बेसीर इतनी जल्दी आउट हो गया। मुझे लगता है कि अंदर कई और भी ऐसे लोग हैं जो घर के अंदर रहने डीजर्व नहीं करते और जो डीजर्व करता था वो बाहर हो गया। अगर उसका कोई मज़बूत मुद्दा होता तो वो टॉप 2 में होता। लेकिन बदकिस्मती से उसके कोई बड़े मुद्दे बने ही नहीं। बदकिस्मती दोस्त। शुभकामनाएँ।
फैंस के कमेन्ट
राहुल वैद्य( Rahul Vaidya) की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी राय रख रहे हैं। आज सुबह से ही एक्स हैंडल पर ' बसीर अली' ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि बिग बॉस ने बसीर अली के साथ गलत किया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि बसीर अली को फैंस ने खूब वोट दिए थे। ऐसा नहीं कह सकते कि उसे वोट कम मिले हों। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बसीर अली का घर में कोई मुद्दा नहीं था, वह दूसरों के मुद्दे में घुसते थे इसलिए वो बाहर गए।
बताते चले कि राहुल वैद्य ने अमाल मलिक( Amaal Malik) को भी सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि अमाल मलिक के बर्ताव में अब बदलाव आया है और वह अच्छा गेम खेल रहा है।
