टीवी मसाला

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने खरीदा सपनों का नया घर, कपल ने बेटी नव्या के साथ पूजा, फोटोज वायरल

Rahul Vaidya and Disha Parmar New House: टीवी कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार ने नया घर खरीदा है. कपल ने नए घर की झलक दिखाई है. सोशल मीडिया पर दिशा ने गृह प्रवेश पूजा की फोटोज शेयर की है.

Image

Instagram- photo credit

Rahul Vaidya and Disha Parmar New House: राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी के स्टार कपल हैं, जो फैंस को किसी न किसी तरह खुश करते रहते हैं. राहुल और दिशा के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और कपल ही अपनी जिंदगी से जुड़ी खास खास बातें अपने चहेते फैंस को बताते रहते हैं और अब राहुल वैद्य दिशा परमार ने अपने फैंस को नई गुड न्यूज दी है. कपल ने मुंबई में एक खूबसूरत घर खरीदा है और यहां पर दोनों ने अपनी बेटी के साथ मिलकर खास पूजा भी की. राहुल वैद्य ने इस मौके की तस्वीरें शएयर की है.

दिशा परमार ने शेयर की नए घर की फोटोज

दिशा परमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा कर रहे हैं. पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा और राहुल खुशी खुशी हवन कुंड में सामग्री डाल रहे हैं और दूसरी फोटो में कपल के साथ उनकी बेटी भी है. दिशा ने अपनी बेटी को गोद में लिया है तीसरी फोटो सिर्फ दिशा और उनकी बेटी की है. मां बेटी साथ में काफी खुश लग रहे हैं. अगली फोटो में दिशा ने अपनी अपनी बेटी की क्यूटनेस दिखाई है और आखिर में कपल ने अपने नए घर की एंट्री दिखाई है. इन फोटोज के साथ दिशा ने कैप्शन में घर का इमोजी बनाया है.

नेशनल टीवी पर राहुल वैद्य ने दिशा परमार को किया था प्रपोज

बता दें कि राहुल वैद्य पेशे से सिंगर हैं लेकिन उन्हें असली पहचान रियलिटी शो बिग बॉस 14 में मिली. वह इस शो में ग्रेंड फिनाले तक गए. इस शो में ही राहुल ने दिशा को प्रपोज किया था और रियलिटी शो खत्म होते ही कपल ने शादी कर ली थी. आज के समय में राहुल और दिशा की एक क्यूट बेटी है. दिशा आखिरी बार सीरियल बड़े अच्छे लगते हो में नजर आई थीं और राहुल लाफ्टर शेफ में दिख चुके हैं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article