टीवी मसाला

30 लाख के कपड़ों की चोरी के आरोप पर प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया जवाब, बोलीं- मेरी लाइफ में निगेटिवी के लिए जगह नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 28, 2023, 05:28 PM IST

प्रियंका चाहर चौधरी सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस पर फेमस डिजाइनर इशिता गुप्ता ने 30 लाख के कपड़े चोरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक्ट्रेस ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है।

Image

priyanka chahar choudhary (credit pic: instagram)

प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस इन दिनों विवादों में है। एक्ट्रेस पर कुछ दिनों पहले फेमस डिजाइनर इशिता राय गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उन्होंने 30 लाख रुपये के कपड़े चुराए है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगया था कि प्रियंका ने उनका स्टाइल भी कॉपी किया है। डिजाइनर ने कुछ समय बाद अपने ट्विटर अकाउंट से ये ट्वीट डिलीट कर दिया था। अब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, अगर वो आपकी रिस्पेक्ट करते हैं तो आप भी करो, अगर वो आपकी इज्जत न दें तो आप उन्हें इज्जत देना कम न करो। किसी को भी ऐसी इजाजत न दो कि वो अपने शब्दों के हिसाब से आपका व्यक्तित्व बदलने की हिम्मत रखें क्योंकि आप अपने आपको रीप्रेजेंट करते हैं किसी और को नहीं।

प्रियंका ने किया रिएक्ट

priyanka post

priyanka post

प्रियंका ने बिना किसी के नाम लिए अपनी बात कह दी है। एक्ट्रेस ने साफ- साफ कह दिया है कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो बस अपने काम पर ध्यान दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की पॉजिटिव अप्रोच को काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये क्वालिटी सिर्फ प्रियंका में ही है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी को उड़ारियां शो से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थी। एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए भी अप्रोच किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस शो को करने से मना कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से इस प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article