टीवी मसाला

लालबागचा राजा के पंडाल की भीड़ में पीस गईं प्रियंका चाहर चौधरी, इस एक्ट्रेस का भी हो गया बुरा हाल

Priyanka Chahar Choudhary at Lalbaugcha Raja: बीती रात टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और साथ उनके प्रज्ञा जैसवाल (Pragya Jaiswal) लालबागचा राजा बप्पा के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान पंडाल में इतनी भिड़ थी कि दोनों एक्ट्रेस बिल्कुल असहज महसूस करने लगीं जिसका वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Buzzzooka Prime

Priyanka Chahar Choudhary at Lalbaugcha Raja: पूरे देश में इन दिनों लोग गणपती विसर्जन के रंग में दुबे हुए हैं। आखिरकार लोग घर में लाए बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर उन्हे अलविदा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई के मशहूर पंडाल लालबागचा राजा में बप्पा के दर्शन करने बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स जरूर करते हैं। अभी हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और उनके साथ प्रज्ञा जैसवाल पहुंची। सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में दोनों ही हसीनाएं भीड़ में फंस चुकी हैं। यहाँ देखिए वीडियो।

बीती रात एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) अपनी टीम और बॉलीवुड हसीना प्रज्ञा जैसवाल (Pragya Jaiswal) संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंची। हर बार की तरह इस बार भी पंडाल में बप्पा के दर्शन करने सैंकड़ों लोग पहुंचे जिसके चलते भीड़ ज्यादा बढ़ गई। वीआईपी एंट्री के बावजूद भी प्रियंका और प्रज्ञा को भीड़ का सामना करना पड़ा। वीडियो में दोनों ही हसीनाएं भीड़ के कारण हो रही धक्का मुक्की के चलते अहसहज होती हुई नजर आई। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वीआईपी एंट्री के बावजूद भी सेलेब्स को भीड़ का हिस्सा बनना पड़ा।

सोशल मीडिया पर लालबागचा राजा के इंतजामों को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। प्रियंका चाहर चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो रुमर्स हैं कि एक्ट्रेस एकता कपूर के शो 'नागिन 7 ' का हिस्सा बन गई हैं। वहीं प्रज्ञा जैसवाल आखिरी बार फिल्म 'खेल खेल में' में नजर आईं थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article