Pranit More Exclusive: मालती के लिए प्रणीत मोरे के दिल में बजती हैं घंटियां!! कॉमेडियन ने घर से निकलते ही खोला रिश्ते का राज
- Authored by: अर्चना वशिष्ठ
- Updated Dec 8, 2025, 11:55 AM IST
Pranit More Exclusive: प्रणीत मोरे बिग बॉस 19 तो जीत नहीं पाए, लेकिन घर के अंदर उनकी जर्नी बेहद मजेदार रही। घर के अंदर प्रणीत और मालती चाहर की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई। हालांकि लोगों ने इसे लव एंगल भी दिया, खुद सलमान खान( Salman Khan) ने मालती और प्रणीत के लव एंगल का मजाक भी बनाया था।
Pranit More Exclusive
Pranit More Exclusive: बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) के टॉप 4 में अपनी जगह बनाने वाले प्रणीत मोरे हर जगह चर्चा में बने हुए हैं। प्रणीत ने अपनी कॉमेडी और अनोखे अंदाज से जनता का दिल जीता। वह बिग बॉस 19 तो जीत नहीं पाए, लेकिन घर के अंदर उनकी जर्नी बेहद मजेदार रही। प्रणीत मोरे ने घर के अंदर मालती चाहर के साथ अपनी बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग की थी। हालांकि लोगों ने इसे लव एंगल भी दिया, खुद सलमान खान( Salman Khan) ने मालती और प्रणीत के लव एंगल का मजाक भी बनाया था। घर से निकलने के बाद प्रणीत मोरे ने अपनी और मालती की बान्डिंग पर खुलकर बात की। प्रणीत ने साफ कर दिया कि मालती के साथ उनका कैसा रिश्ता है।
प्रणीत मोरे( Pranit More) ने टेली टॉक के साथ अपनी बातचीत में मालती चाहर( Malti Chahar) को लेकर बात की । उन्होंने बताया- " मेरे एंड से दोस्ती थी। उसके भी एंड से दोस्ती थी। लेकिन हाँ, आखिर में हमारा एक झगड़ा हुआ था। मैंने उससे माफ़ी भी मांगी थी। लेकिन मामला सुलझने से पहले ही वह एलिमिनेट हो गई। तो, वहाँ पे इक्वेशन थोड़ा खराब हुआ। लेकिन आज जब हम मिले, मैंने बातें कीं उससे। तो, अब चीज़ थोड़ी बेहतर हैं। दोस्त हैं इसलिए एक-दूसरे से उम्मीद करते हैं, अब दोबारा से मिलेंगे तो सब ठिक हो जाएगा।
गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) की जीत पर भी प्रणीत मोरे( Pranit More) ने अपने दिल की बात कही। प्रणीत ने बताया कि-" मैंने और गौरव भाई ने सोचा था कि हम दोनों टॉप 2 में जाएंगे और घर की लाइट बंद करेंगे, हालांकि ये नहीं हुआ, हर किसी की अपनी जर्नी है।" प्रणीत ने आगे कहा- "मैं टॉप 3 में पहुंचा यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, मैं अपनी जर्नी से खुश हूं, साथ ही गौरव भाई की जीत से भी बहुत खुशी हुई, मैं चाहता था कोई ऐसा इंसान जीते जो दूसरों को मोटिवेट कर सके और गौरव भाई वैसे ही हैं।"