टीवी मसाला

TV की इस हसीना की इज्जत पर थी फोटोग्राफर की गंदी नजरें, शूट के दौरान की गंदे पोजेज की डिमांड

TV Actress Asked For Compromise: टीवी दुनिया की जानी मानी इस एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के एक खौफनाक लम्हे को लेकर खुलासा किया। हसीना ने बताया कि कैसे एक फोटोग्राफर ने उनसे एक गंदी और बेहूदा चीज की डिमांड की थी। ये खुलासे सुन आप भी दंग रह जाएंगे, पढ़िए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Nyrra Banerji Instagram

TV Actress Asked For Compromise: टीवी हो या बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मनोरंजन जगत की एक्ट्रेसेस ने कई बार कास्टिंग काउच को लेकर खुलासे किये हैं। इन खौफनाक मंजर को सुन फैंस के भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अभी हाल ही में एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने जिंदगी में हुए दर्दनाक मंजर के बारें में जमाने को बताया। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे के फोटोग्राफर ने उनसे गंदे पोज की डिमांड कर डाली थी शूट करते हुए। जानिए उस हसीना का नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी (Nyrraa Banerji) ने खुलासा करते हुए कहा कि मैं बहुत छोटी थी जब मेरा पहला फोटोशूट हुआ था। उस समय मैं क्यूट पोज दे रही थी तभी फोटोग्राफर ने कहा, 'तुमने रिया सेन को देखा है, उसकी आँखें, पोज देने के तरीके पर नजर डालो। तुम्हें उस जैसे ही पोज देने होंगे।' मैं महज 16 साल की थी जब मेरे से उस फोटोग्राफर ने सेक्सी पोज देने को कहा। हर फोटोशूट में मेरी माँ साथ जाया करती थीं। वो भी यही सोचती थीं कि आखिर ये फोटोग्राफर कहना क्या चाह रहा है। उस समय फोटोग्राफर कहा करते थे कि ये सब करना पड़ेगा क्यूंकी आप फिल्म इंडस्ट्री में आ रही हो। हॉट पोज दोगी या दिखोगी तभी प्रोजेक्ट मिलेंगे। करियर के शुरुआती दिनों में मुझे एक कॉल आया जब मुझे कॉम्परोमाइज करने को कहा गया था। हमेशा से मैं और मेरी माँ ऑफिस साथ ही जाया करते थे। कुछ ऑफिस में थी मुझे अनकंफर्टेबल भी फील हुआ।'

नायरा (Nyrraa Banerji) के इन खुलासों को सुन फैंस सुनकर दंग रह गए। बता दें आखरी बार नायरा को शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में देखा गया था, जहां वो कुछ ही हफ्तों बाद एलिमिनेट हो गई थीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि नायरा ने एकता कपूर का शो 'नागिन 7' को लात मारी थी क्यूंकी उन्हे नेगिटिव रोल ऑफर हुआ था। नायरा इस समय काम की तलाश में है और उन्हे जल्द ही छोटे परदे पर वापिस देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article