Nia Sharma Celebrates Sawan Shivratri: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस निया शर्मा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। निया शर्मा जिस भी शो में नजर आती हैं, धूम मचा देती हैं। निया शर्मा को आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था, जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं इन दिनों निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। सावन की शिवरात्री के खास मौके पर निया शर्मा (Nia Sharma) महादेव की भक्ति में लीन नजर आईं। हाल ही में उन्होंने शिवरात्री से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया शर्मा मंदिर पहुंचीं और शिवलिंग का जलाभिषेक करती दिखाई दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nia Sharma का इस हैंडसम हंक पर आया दिल, मालदीव में साथ बिताए पल; फोटोज शेयर कर लगाई रिश्ते पर मुहर?
'बिग बॉस 20' में नजर आएंगी निया शर्मा?
निया शर्मा (Nia Sharma) ने यूं तो कई रियलिटी शो में हाथ आजमाया है। लेकिन उनके फैंस अब एक्ट्रेस को बिग बॉस 20 में देखना चाहते हैं। निया शर्मा का नाम बीते कई सीजन से 'बिग बॉस' से जुड़ रहा है। यहां तक कि 'बिग बॉस 20' के लिए भी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, लेकिन इस मामले पर अभी तक निया शर्मा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
