Social Currency: पूर्व मिस इंडिया और बी टाउन डीवा रूही सिंह (Ruhi Singh) नेटफ्लिक्स के अपकमिंग रियलिटी शो सोशल करेंसी (Social Currency) में नजर आने वाली हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए रूही काफी एक्साइटेड है। पूर्व मिस इंडिया की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस रूही को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
social currency poster (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Dharmendra ने पहली पत्नी प्रकाश कौर संग पी रेड वाइन, यूजर्स बोले- हेमा मालिनी को लगेगी मिर्ची
नेटफ्लिक्स का लेटेस्ट रियलिटी शो सोशल करेंसी का क्रेज छाया हुआ है। शो में भारत के 8 सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर हिस्सा लेंगे जिनके पास फोन नहीं होगा। बिना फोन के उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। सभी सेलेब्स को 21 दिन के लिए बिना मोबाइल फोन के सर्वाइव करना होगा। शो में इन सेलेब्स की रियल पर्सनैलिटी नजर आएंगी
सोशल करेंसी में नजर आएंगे ये सेलेब्स
इस शो के दौरान पता चलेगा की कौन सा सेलिब्रिटी बड़ा सुपरस्टार है। सोशल करेंसी आज से ऑनएयर हो रहा है। रूही सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शो की झलक दिखाई है। किल्प में आपको आशीश चंचलानी से लेकर सनी लियोनी तक नजर आ रहे हैं। शो में रूही के अलावा भावीन भानुशाली, पार्थ समथान, मृदुल मधोक, साक्षी चोपड़ा, रोही राय, आकाश मेहता और वागमिता नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शो में रैपर बादशाह भी दिखाई देंगे। रूही सिंह ने साल 2015 में बॉलीवुड में कैलेंडर गर्ल से डेब्यू किया था।
रूही सिंह ने इश्क फॉरेवर, बोंगू, मोसागालू और वेबसीरीज स्पॉटलाइट, बैंग-बैंग, चक्रव्यूह समते कई सीरीज में काम कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर इस शो में सेलेब्स की रियलिटी देखने को मिलेगी। शो को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। शो में इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे दिखाई दे रहे हैं। ये एक नए तरह का शो है।
