टीवी मसाला

Neha Kakkar ने टैटू बनवाकर भाई टोनी को दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, वीडियो देख लोग बोले- सोनू को जलाने के लिए...

Neha Kakkar Gives Her Success Credit To Tony Kakkar Netizens Asks About Sonu Kakkar: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ सगी बहन सोनू कक्कड़ द्वारा रिश्ता तोड़ने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी सफलता का क्रेडिट टोनी कक्कड़ को देती नजर आईं।

Image

नेहा कक्कड़ ने भाई टोनी को दिया सफलता का क्रेडिट

Neha Kakkar Gives Her Success Credit To Tony Kakkar Netizens Asks About Sonu Kakkar: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट सॉन्ग दिये हैं, जिसे सुनकर फैंस भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने पारिवारिक रिश्तों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सिंगर सोनू कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वह अपनी सगी बहन नेहा कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ से रिश्ता तोड़ रही हैं। इस ऐलान के बाद जहां पहले नेहा कक्कड़ ने टोनी कक्कड़ और पति रोहन प्रीत सिंह के साथ पार्टी करते हुए फोटोज शेयर की थीं। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह टैटू बनवाकर अपने भाई टोनी को सफलता का क्रेडिट देती नजर आईं।

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उसमें वह टोनी कक्कड़ को क्रेडिट देते हुए बोलीं, "मैं जितनी भी, जो भी हूं, उसका बहुत बड़ा क्रेडिट टोनी भाई को जाता है। टोनी भाई ये आपके लिए है।" वीडियो में नेहा कक्कड़ एक टैटू बनवाती नजर आईं, जिसे उन्होंने अपने भाई के लिए बनवाया था। नेहा कक्कड़ ने अपने भाई के जन्मदिन पर उन्हें टैटू दिखाते हुए सरप्राइज दिया। वहीं नेहा का टैटू देखकर टोनी कक्कड़ भावुक हो गए। उन्होंने अपनी छोटी बहन को गले लगाया और उनके पैर भी छुए। टोनी कक्कड़ ने कहा, "ऐसी बहन सबको मिले।"

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की इस पोस्ट पर जहां फैंस ने खूब प्यार लुटाया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर ने सोनू कक्कड़ को याद कर नेहा को ताना मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक यूजर ने लिखा, "मैं आप लोगों का सम्मान करता हूं, लेकिन मेन क्रेडिट तो सोनू कक्कड़ को ही जाएगा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये सब सोनू को जलाने के लिए किया जा रहा है। बहुत ही घटियापन है ये नेहा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्यों? सोनू दीदी के साथ जो जगराते में सीखा, वो गड्ढे में गया?"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article