टीवी मसाला

Nancy Tyagi ने खरीदी हुई ड्रेस का क्रेडिट लेकर Cannes 2025 में लूटी वाहवाही! नेहा भसीन ने सरेआम खोल दी पोल

Nancy Tyagi Not Create But Buys Her Cannes 2025 Outfit Neha Bhasin Claims: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी को उनकी क्रिएटिविटी के लिए खूब जाना जाता है। इस बार भी उन्होंने कांस 2025 में जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन हाल ही में उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने ड्रेस खुद नहीं बनाई, बल्कि खरीदकर उसकी वाहवाही लूट ली।

Image

नेहा भसीन ने खोली नैंसी त्यागी की पोल

Nancy Tyagi Not Create But Buys Her Cannes 2025 Outfit Neha Bhasin Claims: कांस 2025 में कई भारतीय सितारों ने जलवा बिखेरा हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला से लेकर अनुष्का सेन जैसे कई सितारे शामिल हैं। पिछली साल की तरह इस साल भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने कांस 2025 में अपना जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक से एक ड्रेस पहनकर कांस 2025 में वाहवाही लूटी। लेकिन हाल ही में नैंसी त्यागी एक आउटफिट के कारण विवादों में घिर गई हैं। नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) ने उस आउटफिट को लेकर पोस्ट शेयर की थी कि उसे उन्होंने खुद बनाया है और इसे तैयार करने में करीब एक महीना लग गया। लेकिन हाल ही में मशहूर सिंगर नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने उस आउटफिट को लेकर पोल खोल दी।

नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने दावा किया कि नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) का ये आउटफिट उनका अपना बनाया हुआ नहीं है बल्कि खरीदा गया है। इतना ही नहीं, नेहा भसीन खुद भी अपने एक इवेंट के दौरान ऐसा कोर्सेट पहन चुकी हैं। उन्होंने अपने और नैंसी त्यागी के कोर्सेट की एक-एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। नेहा भसीन ने उस स्टोर का वो कलेक्शन भी साझा किया, जो कि नैंसी ने पहना हुआ था। नेहा भसीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबी-चौड़ी पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका मकसद किसी महिला को नीचा दिखाना नहीं है।

नेहा भसीन (Neha Bhasin) ने नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) को लेकर अपनी पोस्ट में लिखा, "मेरी इच्छा किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना नहीं है, बल्कि एक तथ्य बताना है। हम जहां कहीं भी हैं, वहां पहुंचने के लिए हमने मेहनत की है। लेकिन किसी और के काम को अपना बताना कभी भी ठीक नहीं है। बॉम्बे के 'द सोर्स' ने भी बहुत मेहनत की है और 15 सालों से वे लगातार काम कर रहे हैं। मैंने इसकी मालकीन सुरभि को बैगर आराम किये काम करते देखा है अपने बिजनेस को यहां तक पहुंचाने के लिए। हर किसी की एक कहानी होती है कि वे कहां से आए हैं। हां कोई उनकी तारीफ नहीं कर रहा, इसका ये मतलब नहीं है कि आप उनका क्रेडिट ही लूट लो। मैं आप लोगों से अनुरोध करती हूं कि किसी की स्टोरी न खरीदें, बल्कि लोगों के टैलेंट की तारीफ करें। और जो चीज ठीक नहीं है, उसे बताना भी सामान्य करें।

नेहा भसीन ने नैंसी त्यागी की खोली पोल

नेहा भसीन ने नैंसी त्यागी की खोली पोल

बता दें कि फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द सोर्स बॉम्बे' की मालकीन सुरभि गुप्ता ने बताया था कि नैंसी त्यागी ने ये आउटफिट उनके मुंबई स्टोर से 25000 रुपये में खरीदा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article