टीवी मसाला

Sharad Malhotra की शादी में 4 साल से चल रही अनबन, अब Naagin के एक्टर ने किया बड़ा फैसला

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 02:27 PM IST

Sharad Malhotra Gave another chance to marriage: टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ​​और रिप्सी भाटिया की शादी में उनके व्यक्तिगत, व्यक्तित्व के कारण बाधाएं आ रही हैं। अभिनेता शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक कठिन पैच से गुजर रहे हैं।

Image

sharad malhotra and ripci bhatia

Sharad Malhotra Marriage: नागिन टीवी सीरियल के एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शरद और उनकी फैशन डिजाइनर पत्नी रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatiya) के बीच काफी समय से अनबन को लेकर चर्चाएं हैं। टीवी कपल ने साल 2019 में मुंबई में शादी रचाई थी, इसी के कुछ समय बाद से दोनों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। हालांकि, अब शरद मल्होत्रा के फैन्स के लिए खुशखबरी है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

ऐसी खबरें आ रही थीं कि शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में उनके व्यक्तिगत, व्यक्तित्व के कारण बाधाएं आ रही हैं। अभिनेता शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया की शादी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक कठिन पैच से गुजर रहे हैं। शरद मल्होत्रा और उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया के रिश्ते में खटपट चल रही थी। लेकिन अब एक्टर ने शादीशुदा जिंदगी को दूसरा मौका देने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टी खुद शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया से जुड़े सूत्रों ने की है। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शरद मल्होत्रा के सोशल सर्कल के एक सूत्र के अनुसार, उनके खराब रिश्तों की वजह उनकी इंडीविजुअल पर्सनैलिटी है। सूत्रों ने बताया, 'दोनों का अपना अलग-अलग व्यक्तित्व हैं, जिसने शुरू से ही उनके बीच परेशानियां खड़ी कर दी थीं। कोई शक नहीं है कि रिश्ते की शुरुआत ढेर सारे प्यार से हुई। लेकिन हाल ही में वे वास्तव में खराब दौर से गुजरे, जिससे उनके करीबी भी परेशान थे।' सूत्र ने आगे बताया कि शरद मल्होत्रा और रिप्सी भाटिया अपने-अपने करियर में बिजी हैं और अक्सर सफर करते रहते हैं। इस बात ने ही दोनों के बीच दूरी बढ़ा दी थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article