टीवी मसाला

Rupali Ganguly के बाद मुंबई के जाम में बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन, बयां किया दर्द; BMC से कही बड़ी बात

Sudha Chandran Getting Stuck In Mumbai Traffic: मुंबई ट्रैफिक का दर्द अक्सर टीवी और बॉलीवुड स्टार्स बयां करते रहते हैं. अब नागिन की एक पॉपुलर एक्ट्रेस जाम में फंसने की वजह से शूटिंग पर पहुंचने में लेट हो गई. इस मौके पर एक्ट्रेस ने बीएमसी से एक खास रिक्वेस्ट की है.

Image

instagram- Photo credit

Naagin Actress Sudha Chandran Request To BMC: मुंबई में बढ़ती जाम की परेशानी किसी से छुपी नहीं है. अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने अलग अलग तरह से मुंबई में जाम की परेशानी लोगों को बताई है और अक्सर इस घंटों के जाम में स्टार्स फंसकर अपनी शूटिंग के लिए लेट भी हो जाते हैं. बीते दिनों ही रुपाली गांगुली मुंबई के ट्रैफिक में फंस गई थीं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और अब नागिन एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है. मुंबई के ट्रैफिक में फंसने की वजह से वह शूटिंग के लिए लेट हो गईं.

सुधा चंद्रन की बीएमएसी से खास अपील

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई के ट्रैफिक को साफ दिखा रही हैं. इस ट्रैफिक में वह काफी समय से फंसी हुई हैं. इस वीडियो में वह बोलती हैं, 'मैं सुधा चंद्रन जा रही हूं मड आईलैंड... यहां के रास्ते खोद खोद कर रखे हैं. हम 20-25 मिनट से इस ट्रैफिक में फंसे हुए हैं. हम काम पर कैसे जाए. प्लीस इन रोड को ठीक करें. ताकि हम काम पर समय पर पहुंच पाए. हम नहीं चाहते कि प्रोड्यूसर का लॉस हो. क्योंकि हम समय पर नहीं पहुंच रहे हैं. ये मेरी एक अपील है कि प्लीस सबसे पहले इन रास्तों को ठीक करें. जिस हालत में हम एक साल पहले देख रहे थे आज भी ये रास्ते वैसे ही है. अगर ऐसा रहा तो हम आर्टिस्ट को वक्त पर पहुंचने में काफी मुश्किल होगा.' इस वीडियो के साथ सुधा चंद्रिन ने कैप्शन में लिखा, 'अब मेरी बीएमसी और मुख्यमंत्री कार्यालय से हार्दिक अपील है... कृपया कुछ कीजिए.'

2 घंटे के जाम में फंस गई थीं रुपाली गांगुली

बता दें कि सुधा चंद्रन से पहले रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने जाम में फंसने वाला वीडियो शेयर किया था. वह कई बार जाम में फंसने के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. एक बार रुपाली ने अपना वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें फिल्म सिटी में अंदर जाने में ही 2 घंटे के ट्रैफिक का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा,एक्ट्रेस अदिति भाटिया भी अक्सर ट्रैफिक के वीडियोज शेयर कर लोगों के इसके बारे में बताती रहती हैं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article