Tejasswi Prakash Shoot Cameo Scene For Naagin 7: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'नागिन 7' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'नागिन 7' में हर सप्ताह ट्विस्ट पर ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसे देख दर्शक भी उत्साहित हैं। लेकिन जून तक 'नागिन 7' पर ताला लग जाएगा, जिसकी पुष्टि खुद एकता कपूर ने की है। हालांकि 'नागिन 7' के बंद होने से पहले दर्शकों को कई ऐसे सरप्राइज मिलने वाले हैं, जिससे वे हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि सीरियल 'नागिन 7' (Naagin 7) में कई बड़े सितारों की एंट्री होने वाली है, जो कैमियो रोल अदा करते नजर आएंगे। इन सब में सबसे पहले एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एकता कपूर के शो के लिए शूटिंग भी की है। यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शादी से पहले फिर अकेला पड़ेगा मिहीर, रियो को लगेगा एक और बड़ा झटका
'नागिन 7' में होगी तेजस्वी प्रकाश की फिर से एंट्री (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) 'नागिन 7' (Naagin 7) में पहले भी कैमियो कर चुकी हैं। सीरियल की कहानी के मुताबिक, वह आहाना और राधिका की मां हैं। वहीं 'नागिन 7' से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी प्रकाश ने सेट पर अपना कैमियो शूट किया है, जिससे जल्द ही दर्शकों के सामने पर्दा उठना बाकी है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी प्रकाश का किरदार 'नागिन 7' की कहानी को क्या नया मोड़ देगा। बता दें कि सीरियल में तेजस्वी प्रकाश को देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी। वहीं एक बार फिर उनकी एंट्री की बात से दर्शकों में खुशी की लहर है।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
'कब बंद होगा नागिन 7'
एकता कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया था कि 'नागिन 7' (Naagin 7) पर ताला लगने वाला है। उन्होंने बताया था कि वह अपने जन्मदिन यानी 7 जून को 'नागिन 7' का आखिरी एपिसोड रिलीज करेंगी। बता दें कि मेकर्स द्वारा ये पहले ही तय था कि नागिन 7 एक सीमित एपिसोड वाली सीरीज होगी। यह भी पढ़ें: Naagin 7: एपिसोड में बड़ी चूक पर Priyanka Chahar Chaudhary ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं, 'सुधारने के लिए...'
'नागिन 7' में आएगा ये महाट्विस्ट
बता दें कि सीरियल नागिन 7 (Naagin 7) में दिखाया जाएगा कि आहाना का पुनर्जन्म होगा। राधिका के वार से बचने के बाद आहाना एक बार फिर से ड्रैगन और उसके काले कारनामों का खात्मा करने लौटेगी।
