Naagin 7: एकता कपूर के शो में एक नहीं बल्कि होंगी 4 इच्छाधारी नागिन, जानिए पूरी डिटेल्स यहाँ

Naagin 7 News: एकता कपूर का शो 'नागिन 7' जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। ऐसे में खबर सामने आई है कि इस शो में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार नागिन नजर आएंगी। प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह के अलावा जानिए दो एक्ट्रेस का नाम जो इस शो से जुड़ेंगी।

Naagin 7 News: कलर्स टीवी का फेमस सुपरनैचुरल शो 'नागिन' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। एकता कपूर सीजन 7 के साथ टीवी पर लौटेंगी जिसके लिए दर्शक कड़ी उत्साहित हैं। 27 दिसंबर को इसका पहला एपिसोड लॉन्च होगा। सालों से चल रहे इस टीवी शो की बागडोर मेकर्स ने एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के कंधों पर डाल दी है। प्रियंका के साथ-साथ शो में ईशा सिंह और नमिक पॉल भी नजर आएंगे लीड रोल में। वहीं इस बीच खबर सामने आ रही है कि इस बार 'नागिन 7' में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार इच्छाधारी नजर आएंगी। क्या है ये पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

End of Feed