Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दुल्हन संग शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Mr Faisu Shares Nikaah Photos: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'खतरों के खिलाड़ी 12' का हिस्सा रह चुके मिस्टर फैजू ने मदीना शरीफ में निकाह किया है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।

Mr Faisu Shares Nikaah Photos: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और 'खतरों के खिलाड़ी 12' कंटेस्टेंट मिस्टर फैजू बीते कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। मिस्टर फैजू ने बीते दिन सोशल मीडिया पर व्लॉग शेयर कर बताया था कि वह मदीना में निकाह करने वाले हैं। वहीं आज वो दिन रहा, जब मिस्टर फैजू ने परिवार की मौजूदगी में निकाह किया। मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख ने अपने निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिसमें वह अपनी दुल्हन के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आए। मिस्टर फैजू के निकाह की ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स व इंडस्ट्री के कई सितारे भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...

Mr Faisu का हुआ निकाह, शेयर कीं खूबसूरत फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

मिस्टर फैजू (Mr Faisu) यानी फैजल शेख ने अपने निकाह की तस्वीरें साझा करते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। मिस्टर फैजू ने लिखा, "और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया है' कुरान 78:8। अल्लाह के शुक्र से एक ख्वाब आज सच में बदल गया। खूबसूरत शहर मदीना में निकाह हुआ, जिसमें मेरा पूरा परिवार साथ था। शब्दों से परे एक खूबसूरत आशीर्वाद। कृप्या हमें अपनी दुआओं में बनाए रखें क्योंकि हम साथ में एक खूबसूरत सफर शुरू करने जा रहे हैं। अल्लाह हमारी शादी को ढेर सारे प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गुल्लू ने सलमान खान के सामने खोली आम्रपाली दुबे की पोल, अरिश्फा और यंग के मुंह पर फेंका पानी

End of Feed