Is Mouni Roy-Suraj Nambiar Taking Divorce: टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स के रूप में जाने-जाते रहे हैं। मगर अब लग रहा है कि दोनों की शादीशुदा लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते को किसी की काली नजर लग गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कथित तौर पर मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। 'नागिन' फेम मौनी रॉय ने फोटो-ब्लॉगिंग साइट पर अपने हैंडल से सूरज के साथ क्लिक की गईं सभी फोटोज को हटा दिया है। फैन्स भी यह सब देखकर काफी हैरान हैं। कईयों ने तो कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि मौनी और सूरज एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्मों से डेब्यू कर फूटी इन 6 हसीनाओं की किस्मत, नहीं मिल रहा है काम)
मौनी रॉय ले रही हैं पति सूरज नांबियार से तलाक! (Pic Credit: Instagram)
मौनी-सूरज का हो रहा है तलाक?
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से सूरज संग सभी पिक्स को डिलीट कर दिया है। फैन्स के बीच यह आग की तरह फैल रही है। सभी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर मौनी-सूरज के बीच ऐसा क्या हुआ है? जो उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया। हालांकि अभी तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक लेने की खबरों पर कोई बयान जरी नहीं किया है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'क्या सच में उनका तलाक हो रहा है?' (इसे भी पढ़ें: 'द रॉयल्स 2' से बाहर होते ही वकील का किरदार निभाएंगी Bhumi Pednekkar, इस जगह की जाएगी)
ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
साल 2022 में एक-दूसरे से शादी करने से पहले मौनी रॉय और सूरज ने काफी लंबे समय तक डेट किया था। दोनों को इवेंट्स और पार्टीज में हमेशा स्पॉट किया गया। हैरानी की बात यह है कि मौनी और सूरज के अलग होने के कारण अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में शादी की। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस जोड़े ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। मौनी और सूरज की मुलाकात दुबई में 2019 की न्यू ईयर ईव पर हुई थी।
