Anupamaa के सेट पर Rupali Ganguly से लड़ाई पर मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने खोली सारी पोल पट्टी

Madalsa Sharma On Fight With Rupali Ganguly: टीवी सीरियल अनुपमा को मदालसा शर्मा छोड़ चुकी हैं और एक्ट्रेस ने रुपाली गांगुली संग विवाद की सच्चाई बताई है। मदालसा ने बताया है कि सेट पर उनके मदभेद हुए हैं।

adalsa Sharma On Fight With Rupali Ganguly: टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के सेट पर आए दिन कलाकारों के लड़ाई झगड़े की खबरे आती रहती हैं। शो में रुपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं और दावा किया जाता है कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का कई को-स्टार्स संग पंगा हुआ है, जिसमें मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) भी शामिल हैं। मदालसा शो में काव्या का रोल निभा रही थीं, जो अनुपमा की सौतन थी। दावा किया जाता है कि मदालसा और रुपाली गांगुली का काफी बार सेट पर विवाद हो चुका है। इस पर अब मदालसा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने रुपाली संग लड़ाई की सच्चाई बताई है। (ये भी पढ़ें: मोनोकिनी पहन प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग)

anupamaa actress madalsa sharma - rupali ganguly

anupamaa actress madalsa sharma - rupali ganguly (Photo Credit- instagram)

मदालसा शर्मा ने रुपाली गांगुली से लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी

मदालसा शर्मा ने हाल ही में ई-टाइम्स संग खास बातचीत की। इस मौके पर मदालसा ने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस मौके पर ही उन्होंने रुपाली गांगुली से हुए झगड़ों का भी खुलासा किया। मदालसा ने इस बात को स्वीकार किया कि सेट पर रुपाली गांगुली से उनके मतभेद हुए हैं लेकिन उन्होंने ये भी दावा किया कि ये मदभेद ज्यादा बड़े नहीं थे। उन्होंने कहा, 'क्या हमारे निजी जीवन में भी छोटी-मोटी अनबन नहीं होती? तो अगर पेशेवर मतभेद हैं, तो उन्हें इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जाए? जब इतने सारे लोग साथ काम करते हैं, तो थोड़ी-बहुत अनबन होना स्वाभाविक है। हर किसी का अपना नजरिया होता है, खासकर जब आप ऐसे मजबूत, क्रिएटिव लोगों के साथ काम कर रहे हों जिनकी अपनी राय होती है।' (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में एंट्री से पहले Rubina Dilaik ने पति अभिनव संग बिताया क्वालिटी टाइम, मालदीव में मचाया धमाल)

anupamaa actress rupali ganguly (Photo Credit- Instagram)

शो छोड़ चुकी हैं मदालसा शर्मा

बता दें कि मदालसा शर्मा ने सीरियल अनुपमा को चार साल तक किया था। इस शो में मदालसा ने ग्रेड शेड भूमिका निभाई। वह कभी नेगेटिव हो जाती थी तो कई बार उन्होंने अपने काम से फैंस का दिल भी जीता। दावा किया जाता था कि मदालसा ने शो रुपाली गांगुली की वजह से छोड़ा था, लेकिन खुद मदालसा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अब कुछ नया ट्राई करना चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने इस शो को छोड़ा है।

End of Feed