Laughter Chefs 3 Latest Promo: टीवी दुनिया का पसंदीदा कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' अपने तीसरे सीजन के साथ छोटे परदे पर लौट आया है। इस बार शो में कई नए चेहरे लेकर मेकर्स हाजिर हुए हैं। आए दिन मेकर्स इस शो को चटपटा बनाने के लिए नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जैसा की आपको मालूम है इस सीजन ईशा मालवीय की एंट्री हुई और वो अपने दो एक्स बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल और अभिषेक कुमार संग स्क्रीन शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में शो 'लाफ्टर शेफ 3' के मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है।
Image Source: Colors TV Instagram
कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' (Laughter Chefs 3) के लेटेस्ट प्रोमो की शुरुआत हुई अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) से जो कहते हैं, 'हमारी डेट्स यानी खजूर ले लो।' ये सुन ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने चुटकी लेते हुए कहा कि नो थैंक्स, मैंने खजूरों को डेट करना बंद कर दिया है। ईशा का ये ताना एक्स बॉयफ्रेंड्स अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) के लिए था। इसी के साथ टास्क करने के बजाए ईशा मालवीय खजूर खाती हुई नजर आई। सिर्फ यही नहीं वो दूसरे सेलेब्स के काउन्टर से खजूरी चुराने लगी। जब ईशा कृष्णा अभिषेक से खजूरी मांगती है तो कॉमेडियन ने उन्हे कहा, 'आप एक क्या दो खजूरी लीजिए।' दरअसल कृष्णा के ये ताना अभिषेक और समर्थ के लिए था।
शो 'लाफ्टर शेफ 3' का ये प्रोमो खूब वायरल हो रहा है। लोगों को पसंद आ रहा है कि इन दिनों ने आपसी मतभेत भुलाकर यारी कर ली। बता दें सीरियल 'उडारियाँ' के समय पहले ईशा ने अभिषेक कुमार को फिर ब्रेकअप कर समर्थ जुरैल को डेट किया। 'लाफ्टर शेफ 3' से पहले ये तीनों एक साथ सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं 'लाफ्टर शेफ 3' में नए सेलेब्स जैसे गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, ईशा मालवीय, विवियन डिसेना, ईशा सिंह और तेजस्वी प्रकाश दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पहला एपिसोड देखने के बाद फैंस को कुछ ज्यादा मजा नहीं आया है।
