टीवी मसाला

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द होने वाला है ऑफ एयर? एकता कपूर ने खुद बताई सच्चाई

KSBKBT 2 Off Air: स्टार प्लस का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) को लेकर खबर आ रही है कि ये जल्द ही ऑफ एयर हो सकता है। अब इन रुमर्स पर खुद सीरियल की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने जनता को सच्चाई बताई।

Image

KSBKBT 2 Off Air

KSBKBT 2 Off Air: स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी कभी बहू थी 2' इन दिनों छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट आ रहे हैं। 25 सालों बाद स्क्रीन्स पर मिहिर और तुलसी जैसे कई पुराने कलाकारों को देखकर यादें ताजा हो गईं। इन दिनों सीरियल टीआरपी लिस्ट में अन्य शोज को टक्कर देकर दूसरे स्थान पर विराजमान है। बीते कुछ दिनों से खबरें उड़ रही है कि मेकर्स सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को ऑफ एयर कर सकते हैं। अब इन उड़ती खबरों पर सीरियल कि प्रोड्यूसर एकता कपूर ने चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई।

सोशल मीडिया पर रिपोर्ट्स सामने आई कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) पर 200 एपिसोड के बाद ताला लगा दिया जाएगा यानी ऑफ एयर। ये खबर सामने आते ही सीरियल के फैंस के बिकच खलबली सी मच गई। सवाल उठने लगे की जनता का प्यार मिलने के बाद भी आखिर मेकर्स सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को क्यूं ऑफ एयर करना चाहते हैं? इंटरनेट पर जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ फैंस ने एकता कपूर द्वारा दिया गया बयान याद आया। एक इंटरव्यू में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने बताया था कि सिर्फ 200 एपिसोड ही शूट किए जाएंगे लेकिन अगर सीरियल अच्छा प्रदर्शन करता रहा तो इसकी ऑफ एयर आगे बढ़ा दी जाएगी। हालांकि अभी तक इन ऑफ एयर वाले रुमर्स पर मेकर्स का कोई बयान सामने नहीं आया है। फैंस दुआ कर रहे हैं कि सीरियल को बंद नहीं किया जाए।

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में साक्षी तंवर और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स नजर आए थे जो सुर्खियों में रहा। वहीं कहानी कि बात करें तो नोयना तुलसी को बताएगी कि मिहिर उससे प्यार करता है। ये सच जानकार तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। नोयना मिहिरी को चाहती है और रास्ते से तुलसी को हटाने के लिए उसी की बेटी परी का इस्तेमाल कर रही है। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि सच बाहर आते ही तुलसी कैसे इस मुसीबत को संभालेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article