टीवी मसाला

KSBKBT 2 Promo: नोयना ने बताई अपनी आखिरी इच्छा, तुलसी के पैरों तले खिसकी जमीन; मिहीर पर टूटेगा पहाड़

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नोयना अपनी आखिरी इच्छा बताती दिखी।

Image

फोटो क्रेडिट- स्टार प्लस इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Promo Video: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऋतिक और मुन्नी की शादी हो चुकी है, लेकिन मिताली ने उनके बीच जहर घोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं अब गौतम के कारण मिहीर विरानी हाउस में फिर से वापसी करेगी। लेकिन'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं नहीं खत्म होते हैं। शो का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नोयना की झलक फिर से नजर आई। इतना ही नहीं, नोयना ने अपनी आखिरी इच्छा बताई, जिसे सुनकर तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से जुड़े इस प्रोमो वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि मिहीर तुलसी की घरवापसी से बेहद खुश होता है। वो तुलसी के पौधे को पानी देता है और कहता है कि तुलसी के वापस आने से हमारे आंगन की तुलसी ही नहीं, हम सब की जिंदगी हरी-भरी हो जाएगी। दूसरी ओर तुलसी की नजर अस्पताल में नोयना पर पड़ती है। तुलसी को नोयना की बहन से पता चलता है कि उसे ब्लड कैंसर है और वह कुछ ही दिनों की मेहमान है।

मिहीर से शादी करना चाहती है नोयना

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया कि नोयना अपनी बहन से बात करते हुए कहती है कि वह मिहीर की पत्नी बनकर मरना चाहती है। ये बात तुलसी सुन लेती है और उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लेकिन सीरियल में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि नोयना की आखिरी इच्छा पर तुलसी क्या कदम उठाएगी। वहीं मिहीर की जिंदगी इस इच्छा से क्या नया मोड़ लेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article