Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नकली कैंसर के चक्कर में फंसी नोइना, मिहिर संग शादी से पहले होगा कोहराम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नोइना बुरी तरह फंसने वाली है। नोइना कैंसर होने का झूठ बोल रही है लेकिन उसका ये राज किसी के हाथ लग जाएगा।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में मिहिर और नोइना की शादी की रस्में चल रही हैं। तुलसी अपने ही पति मिहिर की शादी नोइना से करवा रही है। नोइना ने तुलसी से झूठ बोला है कि उसे कैंसर है और वह सिर्फ तीन चार महीने की मेहमान है। इस झूठ की वजह से ही पूरा ड्रामा फैला है। अब सीरियल में नया ड्रामा होगा। इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है कि नोइना ने झूठे कैंसर का ड्रामा किया है लेकिन अब नोइना का ये राज किसी के हाथ लग गया है, जिस वजह से वह बुरी तरह फंसती हुई नजर आएगी। शादी की एक रात पहले खूब सारा ड्रामा होगा और मिहिर संग नोइना की शादी खतरे में पड़ जाएगी।

    ब्लैकमेलर के चक्कर में बुरी फंसेगी नोइना

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि नोइना जो रात को अपनी शादी की सपने देखती है। अगले दिन उसकी मिहिर से शादी होने वाली है तभी उसके पास एक अंजान इंसान का फोन आता है, जो ब्लैकमेलर निकलता है। वो नोइना के सामने खुलासा करता है कि उसे झूठे कैंसर के बारे में पता है। वह फोन पर नोइना को झटका देकर कॉल काट देता है और फिर बाद में दोबारा कॉल करता है। तब नोइना उससे उसकी डिमांड पूछती है। तब वो ब्लैकमेलर नोइना से आधी प्रॉपर्टी की डिमांड कर बैठता है। यानी नोइना की कमाई का आधा हिस्सा मांगता है। ये सुनकर उसके होश उड़ जाते हैं लेकिन वह कुछ कर नहीं पाती।

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)

    तुलसी को सोते हुए देखेगा मिहिर

    दूसरी तरफ मिहिर कमजोर पड़ता हुआ नजर आएगा। तुलसी शादी से एक रात पहले आराम से अपने कमरे में सो रही होती है लेकिन मिहिर बैचेन होता है। वह बहुत देर तक उसके कमरे के बाहर चक्कर लगाता है और फिर हिम्मत करके उसके कमरे में जाने का सोचता है तो वहां पर नैना आ जाती है और उसे तुलसी के कमरे में जाने से रोक लेती है। तब मिहिर नैना के सामने अपनी बैचेनी का खुलासा करता है।

    End of Feed