KSBKBT 2 Leap: एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों टीवी पर धूम मचा रहा है। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को दूसरा स्थान मिला है 2.1 रेटिंग के साथ। हर कोई इसकी इन दिनों चली रही कहानी से इंप्रेस है। तुलसी विरानी की जिंदगी में खड़े हो रहे तूफान मेकर्स को जनता का प्यार दिला रही है। देखते-देखते कहानी अब उस मोड आ खड़ी हुई जहां मेकर्स को इसमें बदलाव करने का मौका मिल रहा है। खबर है कि सीरियल में लीप आएग और स्मृति ईरानी की इससे छुट्टी हो जाएगी। क्या ये खबर सच है जानिए इस रिपोर्ट में।
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने इन रुमर्स का खंडन कर दिया। जानकारी देते हुए बताया कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आगे आने वाले एपिसोड में जनता को कई रोमांच से भरे सीन देखने को मिलेंगे। शो में लीप आने के पूरे चांसेस हैं और स्मृति ईरानी तब भी इसका अहम हिस्सा बने रहेंगी। मेकर्स चाहते हैं कि दोबारा जनता को एक फ्रेश कहानी और किरदार स्क्रीन्स पर देखने को मिले। इससे एक बात तो साफ हो गई है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बदलाव पक्के हैं और ये देखने के लिए जनता काफी उत्सुक है। बीते दिन खबर ये भी उडी थी कि सीरियल ऑफ एयर होने जा रहा है क्यूंकी मेकर्स ने इसके 200 एपिसोड ही शॉट किये हैं। हालांकि इन रुमर्स का भी मेकर्स ने खंडन कर दिया है।
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) स्टारर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' कि बात करें तो कहानी में नोयना ने अपनी चालाकियों से तुलसी का पति मिहिर को अपने जाल में फंसा लिया है। नोयना ने तुलसी को ये भी बता दिया है मिहिर उससे प्यार करने लगा है। तुलसी और मिहिर की शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने में हाथ नोयना के साथ बेटी परी भी है।
