Kushal Tandon & Ekta Kapoor: टीवी एक्टर कुशाल टंडन अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कुशाल ने अपनी एक्टिंग से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। बीते साल कुशाल शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में खूब रहे थे। महीनों तक रिश्ते में रहने के बाद कुशाल और शिवांगी ने अलग होने का फैसला लिया, जिससे कई फैंस का दिल टूट सा गया था। वहीं अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक गुड न्यूज दे डाली जिसका इंतजार वे काफी समय से कर रहे थे।
कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कि जिसमें वे एकता कपूर (Ekta Kapoor) संग दिखाई दिए। तस्वीर को कैप्शन देते हुए कुशाल ने लिखा, 'सबसे अच्छे, मेरे मेंटर, मेरे हमेशा पसंदीदा के साथ कई नई चीज़ों के लिए टीम बनाना। जय माता दी।' ऐसे में साफ हो गया है कि सीरियल 'बरसातें' के बाद कुशाल टंडन एक बाद फिर एकता कपूर ने नए शो में नजर आने वाले हैं। अब इस सीरियल का नाम क्या और ये कब रिलीज होगा आने वाले समय भी सभी को पता चल जाएगा। कुछ लोगों का मानना है कि कहीं एकता कपूर कुशाल संग मिलकर सीरियल 'बरसातें' का सीक्वल तो नहीं मना रहीं? ऐसे तमाम सवाल जनता के दिल में उठे।

Image Source: Instagram
कुशाल टंडन एकता कपूर संग कई सीरियल में साथ काम कर चुके हैं। वहीं बात करें एकता कपूर कि तो इस समय उनके दो सीरियल 'नागिन 7' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अपनी दमदार कहानी के चलते टीवी दुनिया पर राज कर रहे हैं। वहीं कुशाल टंडन ने सीरियल 'बरसातें' में अपनी को-एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को डेट किया था। दोनों कलाकारों में एज गैप काफी था। ऐसा माना जाता है कि शिवांगी ने कुशाल से अलग होने का फैसला लिया था।
