टीवी मसाला

Kumkum Bhagya फेम पूजा बनर्जी के घर गूंजी किलकारी, शादी के 8 साल बाद दूसरी बार मां बनीं एक्ट्रेस

Kumkum Bhagya Fame Pooja Banerjee And Sandeep Sejwal Become Parents Again: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में रिया का रोल अदा करने वाली पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल के घर किलकारी गूंजी है। बता दें कि पूजा और संदीप शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मम्मी-पापा बने हैं।

Image

पूजा बनर्जी शादी के 8 साल बाद दूसरी बार बनीं मम्मी

Kumkum Bhagya Fame Pooja Banerjee And Sandeep Sejwal Become Parents Again: टीवी के चर्चित सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में रिया का रोल अदा कर सबका दिल जीतने वाली पूजा बनर्जी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल शादी के 8 साल बाद फिर से मम्मी-पापा बने हैं। पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने बेटे को जन्म दिया है और इस बात की पुष्टि खुद कपल ने मीडिया संग बातचीत के दौरान की है। पूजा बनर्जी के पति संदीप ने बताया कि वह और बेबी इस वक्त बिल्कुल ठीक हैं और उनका परिवार अब तीन से चार लोगों का हो चुका है।

जहां पहले पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) के पति सदीप सेजवाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दी जानकारी में एक्ट्रेस की डिलीवरी से जुड़ा अपडेट दिया था तो वहीं बाद में खुद पूजा ने भी इस बात की पुष्टि की। पूजा बनर्जी के पति संदीप सेजवाल ने अस्पताल में रहते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया था, "पूजा ने आज सुबह एक बेटे को जन्म दिया है। हम लोग बेहद एक्साइटेड हैं। पूजा और बेबी दोनों ही बिल्कुल ठीक हैं।" वहीं पूजा बनर्जी ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हम इस खबर को आप सभी के साथ साझा करके बेहद खुश हैं। हमारा परिवार अब बढ़कर चार लोगों का हो चुका है। बच्चे और मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।"

बता दें कि पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने साल 2017 में प्रोफेशनल स्विमर संदीप सेजवाल संग शादी रचाई थी। दोनों ने साथ में 'नच बलिए 9' में भी कदम रखा था। लेकिन एक्ट्रेस के पैर में लगी चोट के कारण उन्हें बीच में ही शो को अलविदा कहना पड़ा। पूजा बनर्जी ने साल 2022 में बेटी को जन्म दिया था। वहीं शादी के 8 साल बाद कपल फिर से मम्मी-पापा बना है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article