टीवी मसाला

KKK 13: शिव ठाकरे से एलिमिनेशन टास्क हारी अंजिल आनंद, रोहित शेट्टी के शो से कटा पत्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 7, 2023, 12:59 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 13 में कंटेस्टेंट्स दमदार अंदाज में स्टंट परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते एलिमिनेशन टास्क में शिव ठाकरे और अंजलि आनंद के बीच कड़ा मुकाबला होता है। अंजलि स्टंट के दौरान काफी गलतियां कर देती हैं और वो टास्क हार जाती हैं।

Image

Anjali Anand (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का शो खतरों के खिलाड़ी 13 सुर्खियों में रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स दमदार टास्क करते हुए नजर आते हैं। शो में टीवी के कई चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। इस हफ्ते एलमिनेशन टास्क से पहले खिलाड़ियों को दो टीम में बांटा गया है। एलिमिनेशन टास्क से डेजी शाह, डिनो जेम्स, अर्जित तेनजा, अर्चना गौतम और नायरा बनर्जी बच जाते हैं। दूसरी तरफ रश्मीत कौर, सौंदस मौकफिर, अंजलि आनंद और शिव ठाकरे को फियर फंदा मिलता है।

एलिमिनेशन टास्क में रशमीत,अंजलि, शिव और शीजान खान जाते हैं। शीजान और रशमीत टास्क को कम समय में पूरा करके सेफ हो जाते हैं। वहीं, शिव ठाकरे और अंजलि मुश्किल से अपना स्टंटट परफॉर्म कर पाते हैं। शिव और अंजलि टास्क के दौरान बहुत सारी गलतियां करते हैं और पैनेलिटी लगता है।

अंजलि आनंद हुईं खतरों के खिलाड़ी से बाहर

एलिमिनेशन टास्क के दौरान अंजिल आनंद की पैनिलिटी बहुत ज्यादा होती है जिसकी वजह से वो शो से बाहर हो गई है। शो में अंजलि एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस को झटका लगा है। अंजलि से पहले अंजुम फकीह और रुही चतुर्वेदी एलिमिनेट हो चुके हैं। अंजलि आनंद हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई हैं। उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अंजलि ने फिल्म में रणवीर सिंह की बहन का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस के काम को फैंस ने बहुत पसंद किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article