Rohit Shetty's Show Khatron Ke Khiladi 14: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस सीजन में कई फेमस सेलेब्स हिस्सा लेते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि 'खतरों के खिलाड़ी' का 14वां सीजन बाकी सभी सीजंस से एकदम अलग होगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के एक को-स्टार की 'खतरों के खिलाड़ी 14' में एंट्री होती नजर आ रही है। आइए जानें कौन हैं वो को-स्टार?
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार रुपाली गांगुली के को-स्टार सागर पारेख (Sagar Parekh) को रोहित शेट्टी की 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि सागर पारेख ने अभी तक शो के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किए हैं। सागर पारेख ने भी तक शो में हिस्सा लेने की पुष्टि नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि सागर पारेख इस शो में हिस्सा ले सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने के लिए निमृत कौर का नाम भी सामने आया है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार और हेली शाह जैसे कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। मुनव्वर फारुकी ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। वीजा इशू होने के कारण मुनव्वर रोहित शेट्टी के शो में नजर नहीं आ पाएंगे। मुनव्वर ने हाल ही 'बिग बॉस 17' का ताज अपने नाम किया है।
