टीवी मसाला

KBC 19: अमिताभ बच्चन की जान पड़ी खतरे में? दिलजीत दोसांझ से मुलाकात के बाद हरकत में आईं केंद्रीय एजेंसियां

Amitabh's life in danger: कौन बनेगा करोड़पति 19 में कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आए थे। इस एपिसोड के प्रसारित होने के बाद एक संगठन ने दिलजीत दोसांझ को धमकियां दी थीं और अब खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड के शहंशाह की जिंदगी भी खतरे में है।

Image

Image Source: Aarakshan Movie

Amitabh's life in danger: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को बीते दिनों कौन बनेगा करोड़पति 19 के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ देखा गया था। इस एपिसोड में दिलजीत दोसांझ ने अमिताभ बच्चन के साथ बहुत सारी बातें की और उनके सामने सिर झुकाकर उन्हें इज्जत भी दी। दिलजीत दोसांझ का ये सम्मानजनक व्यवहार खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस को पसंद नहीं आया और उन्होंने सिंगर को आड़े हाथों लेते हुए उनके होने वाले कॉन्सर्ट पर निशाना साधा। दिलजीत दोसांझ के बाद अब खबरें हैं कि इस संगठन के निशाने पर अमिताभ बच्चन भी हैं। भारतीय जांच एजेंसियों के अनुसार, दिलजीत दोसांझ का एपिसोड प्रसारित होने के बिग बी की जान को खतरा पैदा हो गया है।

सिख्स फॉर जस्टिस के निशाने पर क्यों आए दिलजीत और अमिताभ बच्चन

असल में कौन बनेगा करोड़पति 19 के एक एपिसोड में दिलजीत दोसांझ पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिग बी की जमकर तारीफ की और एक मौका ऐसा आया, जब उन्होंने बिग बी के सामने सिर झुकाकर उनके पैर झुए। दिलजीत दोसांझ ने बिग बी को सम्मान देने के लिए ऐसा किया था लेकिन उनका ये व्यवहार खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस को पसंद नहीं आया। एपिसोड प्रसारित होने के तुरंत बाद खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस ने दिलजीत को धमकियां देनी शुरू कर दीं। भारतीय जांच एजेंसियों ने इन धमकियों की जांच की, जिसके बाद उन्हें ये संकेत मिले हैं कि बिग बी की जान को भी खतरा है। न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियां इन दिनों धमकियों की जांच-पड़ताल में लगी हुई है।

सिख्स फॉर जस्टिस ने दिलजीत पर लगाया सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के अपमान का आरोप

अगर आप सोच रहे हैं कि बिग बी के पैर छूना इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया है तो बता दें कि एसएफजे ने आरोप लगाया है कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद साल 1984 में जो दंगे हुए थे उन्हें भड़काने में अमिताभ बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। संगठन ने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन ने साल 1984 दंगों के दौरान कथित तौर पर खून के बदले खून का नारा दिया था, जिसके बाद उत्तर भारत में हिंसा भड़क पड़ी थी। 1984 दंगों के दौरान लगभग 30,000 से ज्यादा सिख मारे गए थे। भले ही खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस बिग बी पर 1984 के दंगे भड़काने का आरोप लगाता हो लेकिन बिग बी कई दफा नेशनल टेलीविजन पर ये बात दोहरा चुके हैं कि उनके अंदर सिख खून है क्योंकि उनकी मां तेजी बच्चन सिख थीं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article