आध्यात्मिक बदलाव के लिए Karan Wahi ने एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'मुझे अपना काम छोड़ना..'

Karan clarifies rumours on Quit Acting: करण वाही को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने आध्यात्मिक बदलाव के लिए एक्टिंग छोड़ दी है। इन खबरों पर करण वाही ने चुप्पी तोड़ दी है।

Karan clarifies rumours on Quit Acting: दिल मिल गए (Dill Mill Gayye), नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड (S2), और चन्ना मेरेया (Channa Mereya) जैसे कई शोज करने के बाद करण वाही दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। कई दिनों से करण वाही को लेकर खबरें आ रही थी कि उन्होंने आध्यात्मिक बदलाव के लिए एक्टिंग छोड़ दी है। इन खबरों के वायरल होने के बाद करण वाही के कमेंट के बाद उनके फैन्स भी सोच में पड़ गए थे। अब करण वाही (Karan Wahi) ने फैन्स को चिंता को देखते हुए क्लियर कर दिया है कि उनका एक्टिंग छोड़ने का इरादा बिलकुल नहीं है।

Karan Wahi

एक्टिंग छोड़ने की खबरों पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं करण वाही

करण वाही ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अब-डिलीट हो चुके पोस्ट का जवाब दिया है। उस पोस्ट में कहा गया था कि एक्टर ने आध्यात्मिकता की राह पर चलने के लिए एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है। करण वाही ने कैप्शन में लिखा, 'आध्यात्मिक होने का यह मलतब नहीं है कि मुझे अपना काम छोड़ना पड़ेगा। केवल वायरल होने के लिए इस तरह की अफवाहों को ना फैलाएं। इन चीजों से जुड़े व्यक्ति से मेरी गुजारिश है कि वह इस पोस्ट को हटा दे और झूठ न फैलाए। धन्यवाद।' (इसे भी पढ़ें: सगाई करने के बाद एक-दूजे के नहीं पाए दिलीप कुमार-मधुबाला, कोर्ट केस ने तबाह कर दिया था ये रिश्ता)

End of Feed
Latest News