टीवी मसाला

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश से गुपचुप की शादी? सामने आई कपल की फोटो ने फैंस को किया हैरान

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage Speculation: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को शादी के बंधन में बंधते हुए फैंस देखना चाहते हैं और इसी बीच अब कपल की शादी की खबर सामने आई है. दावा है कि कपल ने सीक्रेटली शादी कर ली है.

Image

instagram- photo credit

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Marriage Speculation: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के स्टार कपल हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से फैंस के फेवरेट बने हुए हैं. करण और तेजस्वी लगभग 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी और तब से ही दोनों साथ हैं. फैंस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं और करण कुंद्रा भी कई बार शादी पर बयान दे चुके हैं, जिस वजह से फैंस हमेशा ही इनके शादी से जुड़े अपडेट के लिए इंतजार करते हैं लेकिन इसी बीच अब एक शॉकिंग तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने सीक्रेटली शादी कर ली है,

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने की शादी

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों साथ नजर आ रहे हैं और ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद ही दावा किया जा रहा है कि दोनों सीक्रेटली शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण कुंद्रा ने अपनी लेडीलव को बाहों में भर रखा है और दोनों ही ऊपर की ओर देख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके सामने कोई पटाखा (अनार) चल रहा है, जिसे दोनों एन्जॉय कर रहे हैं. दावा है कि उनकी ये तस्वीर सीक्रेट शादी की है और कपल की शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस अब कपल को बधाई दे रहे हैं.

film (4)

twitter

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने दिया था शादी पर बयान

हालांकि, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की तस्वीर में कितनी सच्चाई है ये बात तो कपल ही जानता है. टाइम्स नाउ हिंदी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है और ना ही अब तक करण कुंद्रा या तेजस्वी प्रकाश की तरफ से शादी से जुड़ा कोई ऑफिशियल अपडेट आया है. ऐसे में फैंस अब काफी ज्यादा कंफ्यूज भी हो गए हैं. बता दें कि एक बार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने अपनी शादी पर बयान देते हुए कहा था कि वो दोनों तैयार हैं और जब शादी होनी होगी हो जाएगी. करण ने तो ये भी कहा था कि तेजस्वी के प्रोजेक्ट की वजह से उनकी शादी रुकी हुई हैं. ये बयान तब सामने आया था जब तेजस्वी नागिन 6 का हिस्सा थीं.

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article