लागी तुझसे लगन फेम एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij) अपनी बेटी तारा को लिपस्टिक लगाने पर बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं। एक्ट्रेस अपनी बेटी तारा के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे लक्ष्य की पहली बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस की बेटी तारा ने आंखों पर लाइनर और लिपस्टिक लगाई थी। तारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस वीडियो पर माही के पति जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने रिएक्ट किया है।
एक्टर ने अपने पत्नी को सपोर्ट किया है। जय भानुशाली लंबे समय बाद टीवी पर कम बैक कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ टीना दत्ता (Tina Datta) लीड रोल में है। जय ने कहा कि हम सब जानते हैं कि लड़कियों को मेकअप करना कितना पसंद है। हर बेटी अपनी मां की तरह बनना चाहती हैं। अगर मम्मी लिपस्टिक लगा रही है तो बेटी भी लगाना चाहेगी।
जय ने पत्नी माही को किया सपोर्ट
हम पूरी कोशिश करते हैं कि तारा मेकअप यूज न करें। लेकिन कभी-कभी वीकेंड पर चलता है। सोमवार से शुक्रवार उसका स्कूल होता है। तो मुझे लगता है कि कभी -कभी चलता है। एक्टर ने कहा कि मैं ट्रोलर्स पर ध्यान नहीं देता हूं। अगर कोई मेरी बेटी की केयर करता है तो ठीक है। लेकिन अगर कोई पर्सनल जाकर कुछ बोलेगा तो मैं चुप नहीं रहूंगा। पहले भी मैंने इस तरह के लोगों को सबक सिखाया है।
जय और माही की शादी को 13 साल हो गए हैं और कपल के घर साल 2019 में तारा ने जन्म लिया। कपल के दो गोद लिए बच्चे खुशी और राजवीर हैं। जय भानुशाली डेली सोप शो में 15 साल बाद वापसी कर रहे हैं। एक्टर पर्दे पर टीना दत्ता के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। शो में जय राजकुमार शिवेंद्र बरोत का रोल प्ले करते दिखाई देंगे।
