Jasmin Bhasin ने इमोशनल होकर अस्पताल से शेयर किया वीडियो, भावुक होकर बताई अपनी हालत

Jasmin Bhasin Health Update: एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपना वीडियो शेयर कर हेल्थ अपडेट दिया है। जैस्मिन दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं और वहां पर अली गोनी एक्ट्रेस का खूब ध्यान रख रहे हैं।

Jasmin Bhasin Health Update: टीवी सीरियल जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) दुबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 28 जून को जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ दुबई अपना जन्मदिन मनाने गई थीं, लेकिन यहां पर एक्ट्रेस के साथ बड़ी घटना हुआ। दुबई पहुंचते ही जैस्मिन भसीन की हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें सीरियस इन्फेक्शन हुआ, जिसके बाद जैस्मिन भसीन को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। अली गोनी (Aly Goni) जैस्मिन की फोटोज शेयर कर चुके हैं और अब जैस्मिन भसीन ने सामने आकर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: फिजिकल रिलेशन की वजह से Gaurav Khanna और Akansha Chamola का होगा तलाक? एक्ट्रेस ने बिंदास होकर दिया था हिंट)

jasmin bhasin

jasmin bhasin (photo credit- instagram)

जैस्मिन भसीन ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो

जैस्मिन भसीन ने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकांट पर शेयर किया है। इस वीडियो में जैस्मिन ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया है कि वह ठीक है और जल्द बिल्कुल ठीक हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा कि मुझे माफ कर दीजिए कि मैं आपके प्यार भरे मैसेज और पोस्ट का जवाब नहीं दे रही हूं, लेकिन मैंने बर्थडे की ये घटना पहले ही पोस्ट कर दी है। जिंदगी काफी अप्रत्याशित है। मैं अब सही हूं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी। मैं जल्द आऊंगी। मैं बर्थडे पर मिले प्यार के लिए ग्रेटफुल हूं।' इस वीडियो के साथ कैप्शन में जैस्मिन ने लिखा, 'अगले दिन दुबई पहुंचते ही मैं बहुत बीमार पड़ गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, क्योंकि मुझे 'टर्मिनल इलियटिस' और बहुत गंभीर इन्फेक्शन व सूजन का पता चला था। लेकिन उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक होकर वापस आ जाऊंगी।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Akanksha Chamola ने किया Gaurav Khanna से अलग होने का दावा, तंज कसते हुए राखी सावंत बोलीं- झूठी...)

    जैस्मिन भसीन के क्रिप्टिक पोस्ट

    इसके अलावा, जैस्मिन भसीन ने कई सारे क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए हैं। एक पोस्ट में लिखा है, '2-4 दिन सही रहती हूं और पता नहीं किसने मेरी गुड़ियां बनाई है, उसे मेरी याद आ जाती है।' इसी तरह एक ओर पोस्ट में लिखा है, 'सालों तक बहुत ज्यादा तनाव और सदमे को संभालने की कोशिश करने के बाद, ऑटोइम्यून बीमारी, लंबे समय तक रहने वाली थकान और लगातार दर्द आपके शरीर का आखिरी सहारा होते हैं।' बता दे कि अली गोनी ने जैस्मिन का बर्थडे अस्पताल में ही सेलिब्रेट किया था। वह अपनी लेडी लव के लिए अस्पताल में केक लेकर पहुंचे थे।

    End of Feed