टीवी मसाला

इश्क में मरजावां फेम Vineet Raina दूसरी बार बने दूल्हा, श्वेता तिवारी ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 28, 2023, 12:36 PM IST

इश्क में मरजावां फेम विनीत रैना ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर ने अपनी लेडलव अपेक्षा रैना संग सात फेरे लिए हैं। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस एक्टर को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

Image

Vineet Raina Marriage Pic (credit pic: instagram)

Ishq Mein Marjawa फेम विनीत रैना (Vineet Raina) ने दूसरी शादी कर ली है। एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस विनीत को उनके नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर ने अपनी लेडी लव अपेक्षा रैना संग शादी की है। एक्टर लंबे समय से अपेक्षा को डेट कर रहे थे। एक्टर की पत्नी अपेक्षा पेशे से नर्स हैं। एक्टर अपने हैप्पी फेज में है। एक्टर की शादी में करीब दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर विनीत की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

विनीत और अपेक्षा की जयमाला और बाकी रश्मों की तस्वीरें सामने आई हैं। विनीत व्हाइट शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अपेक्षा लाल रंग को जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। विनीत अपनी पत्नी के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विनीत ने अपनी लेडीलव संग की शादी

विनीत ने साल 2009 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता से शादी की थी। शादी के 2 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थी। एक्टर सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। एक्टर ने अपने काम से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्टर ने सिंदूर तेरे नाम का, इश्क में मरजावां, काला टीका, उड़ान समेत कई टीवी शोज में काम किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article