रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर पूरी टीम के साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे। इस इवेंट में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, एसएस राजामौली समेत कई सितारे नजर आए। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इवेंट में तेलगाना के मिनिस्टर ने कहा कि अगले 5 सालों में हॉलीवुड हो या बॉलीवुड सभी को हमारे तेलुगु लोग ही रूल करेंगे। उनका ये बयान चर्चा में बना हुआ है।
तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ल रेड्डी का बयान चर्चा में है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में मल्ला रेड्डी कहते हैं, रणबीर मैं आपको बताना चाहूंगा कि अगले पांच साल में पूरे हिंदुस्तान को, बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हमारे तेलुगु लोग ही रूल करेंगे।
मल्ला रेड्डी का बयान हो रहा है वायरल
उन्होंने आगे कहा, आपको एक साल में हैदराबाद शिफ्ट होने पड़ेगा क्योंकि मुंबई पुराना हो गया है और बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम है। मल्ला रेड्डी की स्पीच के दौरान रणबीर मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।
मिनिस्टर ने इवेंट में संदीपा वांगा रेड्डी, रश्मिका मंदाना और एसएस राजामौल की जमकर तारीफ की। मल्ला रेड्डी के वीडियो पर यूजर्स लगातार अलग-अलग बयान दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड को बचाना है, वो हमारा प्राइड है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मल्ला रेड्डी की बातों को सीरियस नहीं लिया जाना चाहिए। रणबीर की एनिमल 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं।
